Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख 12 हजार के पार,24 घंटों में कोरोना के 5789 मरीज बढ़े
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख 12 हजार के पार,24 घंटों में कोरोना के 5789 मरीज बढ़े

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटों में 5789 नए मरीज सामने आए हैं. एक दिन में 3002 ठीक हुए हैं तो वहीं 132 लोगों की मौत भी हुई है. भारत में अब इस जानलेवा वायरस के 112359 मरीज हो गए हैं. वहीं 45300 लोग इस बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं. अबतक 3435 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. जानें आपके राज्य में क्या है हालस्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1390, गुजरात में 749, मध्य प्रदेश में 267, पश्चिम बंगाल में 253, राजस्थान में 147, दिल्ली में 176, उत्तर प्रदेश में 127, आंध्र प्रदेश में 53, तमिलनाडु में 87, तेलंगाना में 40, कर्नाटक में 41, पंजाब में 38, जम्मू-कश्मीर में 18, हरियाणा में 14, बिहार में 10, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 6, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 4, और मेघालय में एक मौत हुई है.

इस बीच भारत के लिए एक राहत की बात यह है कि कोरोना संकट से लगातार तीन महीनों तक जूझने के बावजूद कोविड19 मामलों का पॉजिटिविटी रेट 4.4 ही है. यानी टेस्ट की संख्या एक लाख प्रतिदिन पहुंच जाने के बाद भी 4.4 प्रतिशत लोग ही पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. हालांकि 13.6 दिनों में मामलों के दोगुना होने की रफ्तार अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है.

सरकार की तरफ से कोरोना मरीजों के अस्पताल या क्वारंटीन सेंटर से डिस्चार्ज को लेकर आई नई नीति में भी बुखार न आने और लक्षण न बढ़ने की स्थति में दस दिनों के भीतर छुट्टी देने की बात कही गई है. इसके तहत साफ किया गया है

कि अस्पताल या क्वारंटीन सेंटर से लौटे व्यक्ति को बाकी के सात दिन होम क्वारंटीन के साथ बिताने होंगे. इस दौरान मरीज न तो घर से बाहर निकले और न ही अधिक मेलजोल रखे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मर्डर गर्ल मल्लिका शेरावत ने दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स वीडियो हो रहा वायरल
Next: 1 जून से चलने वाली ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू हुई कई ट्रेनों में सीटें फुल

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.