Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना संकट के बीच इंडियाबुल्स ग्रुप ने अपने करीब 2,000 कर्मचारियों से मांग लिया इस्तीफा। …
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना संकट के बीच इंडियाबुल्स ग्रुप ने अपने करीब 2,000 कर्मचारियों से मांग लिया इस्तीफा। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
bloombergquint_2017-12_ead75d9c-e44f-4c1a-be63-02c5054d8a19_m1355991

इंडियाबुल्स ग्रुप ने अपने करीब 2,000 कर्मचारियों को कंपनी से इस्तीफा देने को कहा है. हालांकि समूह ने कहा है कि यह छंटनी की कार्रवाई नहीं है बल्कि ये एट्रिशन का हिस्सा है. इंडियाबुल्स ग्रुप ने बयान में कहा कि कंपनी में सामान्य तौर पर अप्रैल-मई के दौरान 10 से 15 प्रतिशत कर्मिकों का एट्रिशन देखने को मिलता है. इस साल हमने हाईकोर्ट और गृह मंत्रालय की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने का इंतजार किया कंपनी का कहना है कि कारोबार की सामान्य प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों की ओर से कंपनी छोड़ने के अलावा किसी तरह की छंटनी नहीं की गई है. यह कार्रवाई सिर्फ कुछ महीने नहीं बल्कि पूरे साल के प्रदर्शन के आधार पर की गई है.

हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई संख्या नहीं दी है. समूह में 26 हजार से ज्यादा लोग कार्यरत हैं. वित्त वर्ष 2019-20 में समूह ने 7,000 नए कर्मचारी जोड़े हैं. हाल में समूह की आवास वित्त कंपनी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के कर्मचारियों ने दावा किया कि उनके रिपोर्टिंग प्रबंधक ने 15 मई को उनसे कंपनी से इस्तीफा देने को कहा. कंपनी में उनका अंतिम दिन 31 मई, 2020 होगा कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें तीन महीने की नोटिस की अवधि पूरी करने की भी अनुमति नहीं दी जा रही. एक कर्मचारी ने कहा, हमारे ज्वाइनिंग लेटर में दोनों पक्षों से तीन माह की नोटिस अवधि का जिक्र है. हमने उनसे नोटिस की अवधि पूरी करने का आग्रह किया है ताकि इस दौरान नई नौकरी तलाशी जा सके.

Post navigation

Previous: चीन ने किया एक बड़ा एलान कहा चमगादड़ जैसे जंगली जानवरों का किया शिकार तो होगी सजा
Next: राजस्थान के परिवहन मंत्री ने बताया योगी सरकार ने किया पूरा भुगतान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.