Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजस्थान के परिवहन मंत्री ने बताया योगी सरकार ने किया पूरा भुगतान
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

राजस्थान के परिवहन मंत्री ने बताया योगी सरकार ने किया पूरा भुगतान

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
Untitled-1

प्रवासी मजदूरों को लेकर कांग्रेस, यूपी सरकार के बीच 1000 बसों की सियासत अभी थमी नहीं थी कि बसों से जुड़ा एक और मामला चर्चा में आ गया. कांग्रेस की अगुवाई वाली राजस्थान सरकार ने योगी सरकार को 36 लाख का बिल भेजा. ये बिल उन बसों का बताया गया, जिनसे पिछले दिनों कोटा से बच्चे लाकर यूपी की सीमा पर पहुंचाए गए थे. राजस्थान सरकार ने जल्द भुगतान का निवेदन भी किया. इस पत्र के बाद बीजेपी जहां हमलावर हैे, वहीं राजस्थान के परिवहन मंत्री ने कहा है कि ये डीजल का पैसा है, जो हमने यूपी की बसों में डलवाया था. उधर ताजा खबर ये है कि यूपी सरकार ने राजस्थान सरकार को पूरी राशि का भुगतान कर दिया है.जानकारी के अनुसार यूपीएसआरटीसी की तरफ से पहले राजस्थान रोडवेज की तरफ से पेश किए गए डीजल के 19.76 लाख के बिल का भुगतान किया गया था. अब राजस्थान सरकार के 36.36 लाख के बिल का भुगतान कर दिया गया है. ये बिल कोटा से आगरा/मथुरा तक लॉकडाउन में छात्रों को पहुंचाने में लगी 70 बसों का भेजा गया था.

राजस्थान राज्य पथ परिवहन, मुख्यालय जयपुर में कार्यकारी निदेशक, यातायात एमपी मीना की तरफ से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम को भेजे गए पत्र में ये बिल भेजा गया था. उन्होंने लिखा है कि राजस्थान राज्य परिवहन निगम द्वारा 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक कोटा में अध्ययनरत छात्रों को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी व झांसी तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था कर परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इसका तिथिवार विवरण, संचालित किलोमीटर और भुगतान योग्य राशि 36 लाख 36 हजार 664 रुपये का विवरण भेजा गया था. भुगतान अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है. ये सुविधा उपलब्ध कराने के एवज में निगम खाते में धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से अविलंब भुगतान कराने का श्रम कराएं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना संकट के बीच इंडियाबुल्स ग्रुप ने अपने करीब 2,000 कर्मचारियों से मांग लिया इस्तीफा। …
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल पहुंचे करेंगे हवाई सर्वेक्षण…

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.