Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन 4 में बढ़ाई गई छूट खुलेंगे शॉपिंग कॉम्पलेक्स 3 शिफ्ट में होगा काम। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन 4 में बढ़ाई गई छूट खुलेंगे शॉपिंग कॉम्पलेक्स 3 शिफ्ट में होगा काम। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
mall

लखनऊ : लॉकडाउन-4 में यूपी सरकार ने लोगों के लिए राहत और बढ़ा दी है। शासन ने जहां सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति 33% से बढ़ाकर 50% कर दी है, वहीं लखनऊ में मंगलवार से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी खुलेंगे। हालांकि कॉम्प्लेक्सों में सिर्फ 33% दुकानें ही खुलेंगी। जबकि मॉल खोलने की मंजूरी अभी नहीं दी गई है। वहीं सोमवार से घरेलू उड़ानें भी शुरू हो जाएंगी लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि दुकानों का रोस्टर बनाने की जिम्मेदारी कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों को दी गई है। कॉम्प्लेक्स में 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश नहीं मिलेगा। दुकान में एक बार में अधिकतम तीन ग्राहक ही जा सकेंगे। बिना सैनिटाइज किए कॉम्प्लेक्स को खोलने की अनुमति नहीं होगी। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मेन गेट पर थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर रखवाना अनिवार्य होगा।

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने अब सरकारी दफ्तरों में अब से 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। आदेश में कहा गया है कि रोस्टर ऐसे तैयार हो कि कर्मचारी अल्टरनेट डे पर दफ्तर आएं। विभागाध्यक्षों को सभी कार्यदिवस पर आना होगा। वहीं, नई व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी तीन शिफ्ट में आएंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक, दूसरी शिफ्ट 10 बजे से शाम 6 बजे तक और तीसरी शिफ्ट 11 बजे से शाम 7 बजे तक होगी।

सोमवार से घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। ऐसे में दो महीने बाद खुलने वाले विमान संचालन के लिए अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रियों और स्टाफ पर निगरानी के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने एक मूवेबल कैमरा भी लगा दिया है। कैमरे के जरिए सीआईएसएफकर्मी यात्रियों की आईडी, टिकट की जांच थोड़ी दूर बैठे कर सकेंगे। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि वह अपने ई-बोर्डिंग पास के साथ मास्क, सैनिटाइजर जरूर रखें।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें
•एयरपोर्ट पर दो घंटे पहले पहुंचना होगा।
•गेट एंट्री से पहले यात्रियों के हाथ सैनिटाइज करवाए जाएंगे, फिर थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
•गेट पर लगे वेबकैम से यात्रियों के ऑनलाइन टिकट और पहचान पत्र की चेकिंग होगी।
•यात्रियों को सिर्फ वेब-चेकइन की अनुमति, घर से प्रिंट लेकर आएं।
•अगर यात्री ने वेब चेक इन नहीं किया है तो उन्हें सेल्फ चेकइन कियोस्क से बोर्डिंग पास लेना होगा।
•सिर्फ चेक-इन बैगेज ले जा सकेंगे, केबिन बैग प्रतिबंधित।
•सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को सख्ती से पालन करना होगा।
•विमान में रिफ्रेशमेंट पर पूरी तरह पाबंदी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी पारा 45 डिग्री के पार जानें मौसम का हाल। ….
Next: परदेश में टेलीफोन से मिली थी मौत की खबर,पिता की मौत के लगभग 40 दिन बाद तेलंगाना से लखनऊ लौटा बेटा। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.