Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • परदेश में टेलीफोन से मिली थी मौत की खबर,पिता की मौत के लगभग 40 दिन बाद तेलंगाना से लखनऊ लौटा बेटा। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

परदेश में टेलीफोन से मिली थी मौत की खबर,पिता की मौत के लगभग 40 दिन बाद तेलंगाना से लखनऊ लौटा बेटा। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
images

 लखनऊ : परदेश में टेलीफोन से पिता की मौत की खबर तो मिली, लेकिन पिता के आखिरी दीदार पाने के लिए बदनसीब बेटे ने काफी जद्दोजहद की। तमाम प्रयासों के बावजूद भी बदनसीब बेटा पिता की लाश को कंधा नहीं दे सका और जब 40 दिन बाद बेटा अपने घर लौटा तो पिता की कब्र पर जाकर फातिहा भी नहीं पढ़ सका।

राजधानी लखनऊ मलिहाबाद कस्बे के चौधराना निवासी 55 वर्षीय साबिर खां की 11 अप्रैल को बीमारी के कारण मौत हो गई थी। करीब 18 साल पहले पत्नी की मौत के बाद साबिर अपने बेटे जाबिर, वाकिल और वसीम के साथ रहते थे। शादी के कुछ समय बाद बड़ा बेटा जाबिर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर से करीब आधा किलोमीटर दूर दूसरे मकान में रहने लगा। मंझला बेटा वाकिल मुम्बई गया तो वहीं का होकर रह गया। फिर साबिर अपने सबसे छोटे बेटे वसीम के साथ रहते थे। करीब दो साल से वसीम तेलंगाना में रहकर जरदोजी का काम करता था।

11 अप्रैल को जब वसीम को अपने पिता की मौत की खबर मिली तो तब उसने वापस आने के काफी जद्दोजहद की, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह वापस नहीं लौट सका। केंद्र सरकार द्वारा ट्रेन चलाये जाने पर 20 मई को वह मलिहाबाद पहुंचा। इसके बाद उसने अपने पिता की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ना चाही मगर परिजनों और पड़ोसियों के समझाने पर वह 21 मई को सीएचसी मलिहाबाद पहुंचा। इस दौरान मेडिकल जांच के बाद वह क्वारंटीन हो गया। अब वसीम अपने फूफेरे भाई शमीम के घर पर सैय्यदवाड़ा मोहल्ले मे क्वारंटीन है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन 4 में बढ़ाई गई छूट खुलेंगे शॉपिंग कॉम्पलेक्स 3 शिफ्ट में होगा काम। …
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली पुलिस की उडी रातो की नींद। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.