Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • स्मृति ईरानी ने प्रवासियों की मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद की,की तारीफ कहा। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

स्मृति ईरानी ने प्रवासियों की मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद की,की तारीफ कहा। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
sonu-1

देश में कोरोनावायरस के कारण किए गए लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरी है. देश के अलग-अलग राज्यों से प्रवासी मजदूरों के पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घर जाने से लेकर साइकिल, ट्रक या सीमेंट मिक्सर जैसे तरीकों से अपने घर पहुंचने की तस्वीर लगातार सामने आई. इस बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कई प्रवासियों को बसों में उनके घर भेजने का बीड़ा उठाया है और अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उनकी तारीफ की है सोनू सूद लगातार मुंबई समेत महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में वापस भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं. ट्विटर के माध्यम से प्रवासी उनसे संपर्क कर रहे हैं और सोनू उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाने का भरोसा दिला रहे हैं.

वहीं स्मृति ईरानी से तारीफ पर सोनू ने भी जवाब दिया और कहा कि स्मृति के शब्दों से उन्हें और भी ज्यादा काम करने का प्रोत्साहन मिला है. सोनू ने लिखा, शुक्रिया मेरी दोस्त, आप हमेशा से प्रेरणा रही हो. आपके प्रोत्साहित करने वाले शब्दों ने मुझे और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है. मैं आपसे वादा करता हूं कि जब तक हमारे हर एक भाई और बहन अपने घर तक नहीं पहुंचते, मैं उनके साथ रहूंगा. जैसे आपने हमें गर्व महसूस कराया है, मैं भी वैसे ही करूंगा. आपको बड़ा सलाम सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद में जुटे हुए हैं. वो ट्विटर पर लगातार आ रही रिक्वेस्ट पर जवाब दे रहे हैं और भावुक मैसेज के साथ ही लोगों को घर पहुंचाने का भरोसा दे रहे हैं.

इसके अलावा भी सोनू कई तरह से कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी ओर से मदद दे चुके हैं. सोनू ने मुंबई में अपने 6 मंजिला होटल को शहर के स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता के लिए उपलब्ध कराया है वहीं पंजाब में भी सोनू ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 1,500 PPE किट उपलब्ध कराई थीं, जबकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने मुंबई में कई लोगों को फूड किट भी बांटे थे. सोनू के इन कदमों की लगातार तारीफ हो रही है और लोग उन्हें असली हीरो भी बोल रहे हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देशभर में सोमवार को मनाया जाएगा ईद का त्योहार,कोरोना वायरस ने फीका किया ईद का मजा। …
Next: मारुति सुजुकी के मानेसर प्लांट का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.