Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ FIR हुई दर्ज। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ FIR हुई दर्ज। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
pti20-05-2020-000297b-1590426839

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है. लांबा के खिलाफ यूपी बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रीति वर्मा ने शिकायत दर्ज की थी FIR,भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504, 505 (1) (बी) और 505 (2) के तहत दर्ज की गई है. ट्विटर पर लांबा की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में वह पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करती हुई देखी गईं थी.अलका लांबा ने कहा था

कि राजनीतिक फायदे के चलते पीएम मोदी और सीएम योगी ने मुस्लिम और दलित कार्ड खेला. उन्नाव रेप केस का हवाला देते हुए जिसमें पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर शामिल थे, उन्होंने ‘बेटी बचाओ’ अभियान को एक फ्लॉप शो करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भारत की बेटियों की रक्षा करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने में विफल रही है लांबा ने ट्विटर पर आगे लिखा कि जो वीडियो उन्होंने शेयर किया है वह 2 साल पुराना है, जिसे अब तक लगभग एक करोड़ लोग देख चुके हैं. उन्होंने कहा कि जब अंधे भक्तों को मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं मिला, तो उन्होंने एफआईआर के लिए इस पुराने वीडियो को खोजा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 1 जून से उत्तर पूर्वी के इस राज्य के लोगों को मिलेगा महंगा पेट्रोल-डीजल आइये जानते है। …
Next: लॉकडाउन के बीच दिल्ली-एनसीआर वालों की मुश्किल,कई शहरों ने दिल्ली से सटे बॉर्डर किए सील। . …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.