Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लॉकडाउन के बीच दिल्ली-एनसीआर वालों की मुश्किल,कई शहरों ने दिल्ली से सटे बॉर्डर किए सील। . …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लॉकडाउन के बीच दिल्ली-एनसीआर वालों की मुश्किल,कई शहरों ने दिल्ली से सटे बॉर्डर किए सील। . …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
gzb_1590459717_618x347

कोरोना वायरस महामारी से संक्रिमत लोगों की संख्या देश में लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले एक हफ्ते में राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है, ऐसे में प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है. लेकिन दिल्ली में बढ़ते मामलों का असर आसपास के शहरों में भी पड़ रहा है यही कारण है कि एनसीआर के कई शहरों ने दिल्ली से सटे अपने बॉर्डर को सील कर दिया है.उत्तर प्रदेश के नोएडा के प्रशासन ने भी दिल्ली बॉर्डर को लेकर सख्ती जारी रखी है. लॉकडाउन 4.0 में प्रदेशों के बीच यातायात को छूट मिली थी, लेकिन इसपर अंतिम फैसला राज्य और जिला प्रशासन को ही करना था.

ऐसे में नोएडा प्रशासन की ओर से दिल्ली बॉर्डर को सील ही रखा गया और सिर्फ पास वालों को ही एंट्री देने की बात कही मान लीजिये अगर कोई दिल्ली से नोएडा आना चाहता है, तो उसके पास प्रशासन द्वारा जारी मूवमेंट पास जरूर होना चाहिए. बता दें कि गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो बढ़कर 345 तक पहुंच गए हैं. हालांकि, इनमें से 230 लोग ठीक भी हो चुके हैं.नोएडा से सटे गाजियाबाद ने भी सोमवार को दिल्ली बॉर्डर को लेकर सख्ती दिखाई है. सोमवार को गाजियाबाद डीएम ने दिल्ली बॉर्डर को सील करने का ऑर्डर दिया, इसके बाद दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर लंबा जाम दिखा.

बता दें कि गाजियाबाद में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के केस में उछाल आया है और कुल केस की संख्या 300 के पास पहुंच गई है. ऐसे में प्रशासन की ओर से दिल्ली बॉर्डर को एहतियात के तौर पर सील कर दिया गया है.गुरुग्राम प्रशासन की ओर से आदेश निकाला गया है कि अगर दिल्ली से किसी को गुरुग्राम आना है, तो उसे कोरोना टेस्ट कराना जरूरी होगा. अभी दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर की हालत जस की तस है और अभी भी सिर्फ पास वाले लोगों को ही एंट्री दी जा रही है. हालांकि, दिल्ली सरकार ने बॉर्डर की पाबंदियों को हटा दिया है वहीं केंद्र सरकार ने भी राज्यों के बॉर्डर को खोला है.

Post navigation

Previous: कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ FIR हुई दर्ज। ….
Next: लखनऊ : सख्त शर्तों के साथ आज से खुल रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जानिए क्या है शर्ते। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.