Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ : सख्त शर्तों के साथ आज से खुल रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जानिए क्या है शर्ते। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ : सख्त शर्तों के साथ आज से खुल रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जानिए क्या है शर्ते। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
shopping-complex

60 दिनों के लॉकडाउन के बाद मंगलवार यानी 26 मई से राजधानी लखनऊ में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खुल रहे हैं. हालांकि लखनऊ में स्थित समस्त मॉल पहले की तरह ही पूरी तरह बंद रहेंगे. आज से खुल रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए नियमों को बहुत सख्त रखा गया है. सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खोले जा सकेंगे. लेकिन लखनऊ में फिलहाल 10 बजे बाद ही शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खुलने की उम्मीद है गौरतलब है कि पिछले दिनों जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने इस संबंध में आदेश जारी किया था. आदेश के मुताबिक किसी भी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सेंट्रल एयर कंडीशन सिस्टम नहीं चलेगा. कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पूर्व की भांति बंद रहेंगे. आपसी सहमति से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का 33 फीसद हिस्सा ही खोला जाएगा. जिन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट लगे हैं उनमें एक बार में 4 से अधिक व्यक्ति नहीं चढ़ेंगे.

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मालिकों को अपने कस्टमर्स से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 65 साल से अधिक आयु के व्यक्तिों और 10 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, कई बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मुख्य द्वार पर थर्मल स्कैनर की व्यवस्था करनी होगी. दुकानदारों को अपने यहां आने वाले प्रत्येक कस्टमर का पूर्ण विवरण रखना होगा. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्रत्येक सप्ताह में 6 दिन खुलेंगे और सातवें दिन नगर निगम के साथ मिलकर सैनिटाइजेशन का काम करना होगा आपको बता दें लॉकडाउन फेज फोर की शुरुआत के साथ ही योगी सरकार कई रियायतें दे रही है, ताकि अर्थव्यस्था भी पटरी पर लौट सके.

Post navigation

Previous: लॉकडाउन के बीच दिल्ली-एनसीआर वालों की मुश्किल,कई शहरों ने दिल्ली से सटे बॉर्डर किए सील। . …..
Next: योगी आदित्‍यनाथ को प्रभावशाली भारतीयों की सूची में देश के सबसे लोकप्रिय सीएम चुना। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.