Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लॉकडाउन-5 को लेकर कैबिनेट सचिव राजीव गाबा करेंगे राज्यों के सेक्रेटरी-हेल्थ सेक्रेटरी के साथ बैठक। …
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लॉकडाउन-5 को लेकर कैबिनेट सचिव राजीव गाबा करेंगे राज्यों के सेक्रेटरी-हेल्थ सेक्रेटरी के साथ बैठक। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

कोरोना को लेकर कैबिनेट सचिव राजीव गाबा आज देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और प्रमुख स्वास्थ्य सचिवों के साथ सुबह 11:30 बजे बैठक करेंगे. ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी. इस बैठक में अनेक राज्यों के निगम कमिशनरों को भी शामिल होने को कहा गया है. ये पहली बार होगा कि कैबिनेट बैठक में राज्यों के निगम कमिशनरों को भी शामिल किया जा रहा है ध्यान रहे कि 31 मई को लॉकडाउन 4 खत्म होना है और साथ ही प्रधानमंत्री को 31 मई को मन की बात भी करनी है. ऐसे में कैबिनेट सचिव की यह बैठक खासी अहम मानी जा रही है. इस बैठक के दौरान कैबिनेट सचिव राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ये जानेंगे कि उनके यहां कोविड-19 के मरीजों की क्या हालत है. इसके अलावा राज्यों में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर क्या सोच है और वो इसे बढ़ाना चाहते हैं या नहीं, इस पर अहम चर्चा होगी

देश में लॉकडाउन 4 चल रहा है जिसकी अवधि 31 मई तक है और अब सबके मन में सवाल है कि क्या लॉकडाउन 5 को लागू किया जाएगा. इसी को लेकर कैबिनेट सचिव आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सचिवों के साथ बैठक में अहम चर्चा करने वाले हैं राजीव गाबा ने इस कोरोना संकटकाल में समय-समय पर राज्यों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की हैं और उनसे स्थिति की पूरी जानकारी ली है. 17 मई को की गई बैठक में भी राज्यों के सचिवों के साथ कोरोना से निपटने के उपायों पर चर्चा की थी और केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का पालन ठीक से करने के निर्देश दिए थे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लॉकडाउन में सोने-चांदी के रेट में एक और बड़ी गिरावट जानें Gold का ताजा भाव। …
Next: यूको बैंक ने ग्राहकों को दी कुछ राहत ब्याज दरों में 0.40 फीसदी कटौती। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.