Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • U.P के मऊ में दंपति समेत चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी, हत्या करने के बाद हमलावर घटना में नया मोड़ देने के लिये खुद अपने साथी टुनटुन की हत्या कर दिये
  • राज्य

U.P के मऊ में दंपति समेत चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी, हत्या करने के बाद हमलावर घटना में नया मोड़ देने के लिये खुद अपने साथी टुनटुन की हत्या कर दिये

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
th

हमला तब हुआ जब रानीपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव के हुड़हरा की मठिया पुरवे में रहने वाला परिवार ट्यूबवेल पर सो रहा था। हमलावर आधा दर्जन की संख्या में थे। इसमें एक हमलावर भी मारा गया है। शुक्रवार की रात 12 बजे पट्टीदार टुनटुन आधा दर्जन बदमाशों के साथ ट्यूबवैल पर आया। बाहर सो रहे शिवचंद पर हमला बोल दिया। मौके पर ही इसकी मौत हो गई। शोर सुनकर जैसे ही शिवचंद की पत्नी गीता बाहर निकली हमलावरों ने इसे भी गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। बेटा राज, गोलू व इनके दादा को भी हमलावरों ने हमला करना शुरू कर दिया। इसमें एक हमलावर टुनटुन की अपने साथियों के हमले में ही मौत हो गई। एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई। जिसे उपचार के लिये वाराणसी रेफर कर दिया गया।

घटना का कारण एक दशक से पट्टीदारों के बीच पोखरी पर कब्जे को लेकर माना जा रहा है। घटना से गांव में दहशत फैल गई। ग्राम सभा ब्राह्मणपुरा के हुड़हरा की मठिया पुरवा निवासी शिवचंद घर से भोजन करने के बाद अपनी पत्नी 40 वर्षीय गीता , 60 वर्षीय पिता देवकी, 12 वर्षीय बेटा राज, 16 वर्षीय गोलू के साथ ट्यूबवेल पर सोने चला गया। बुजुर्ग देवकी गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना को देखकर हमलावर भाग निकले। शोर गुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण तीन हत्याओं को देखकर आवाक हो गये। जानकारी होते ही एसपी अनुराग आर्य भारी फोर्स के साथ पहुंच गये। पचलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।

गंम्भीर रूप से घायल देवकी को डाक्टरों ने वाराणसी के लिये रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी रानीपुर इंस्पेक्टर अशोक यादव ने बताया की दोनों पक्षों के बीच पोखरी को लेकर विवाद चला आ रहा है। मामला कोर्ट में भी है। पूरी घटना की छानबीन की जा रही है। हुड़हरा की मठिया में हमलावरों ने जमकर आधे घंटे तक तांडव किया । लेकिन शोरगुल और घटना को देखकर ग्रामीण मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। हमलावरों के भागने के बाद ही किसी तरह से मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुरे इलकों में घटना से सनसनी फैल गई है।

शिवचंद और इसकी पत्नी की हत्या करने के बाद हमलावर घटना में नया मोड़ देने के लिये खुद अपने साथी टुनटुन की हत्या कर दिये। हमला में मारे गये दंपति के बेटे गोलू ने बताया कि जब हमलावर घटना को देखे तो पूरे मामले को बदलने के लिये टुनटुन को मार डाला। एक साथ तीन हत्याओं से पूरा क्षेत्र दहल गया है। तीन हत्याओं से फैली सनसनी को देखते हुये एसपी ने मौके पर भारी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी है। ग्रामीणों से शांति बनाये रखने के लिये अपील की जा रही है। एसपी ने लोगों को भरोसा दिया है कि शीघ्र ही हमलावर पकड़ लिये जायेंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य एस सी मिश्रा ने बताया, मिठाई की एक दुकान पर छापेमारी की प्लास्टिक कंटेनर आदि बरामद किया गया है
Next: चाकुओं से गोद कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.