Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Unlock 1 में आज से मिली रियायत यूपी में अब बाइक पर बैठ सकेंगे दो लोग। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

Unlock 1 में आज से मिली रियायत यूपी में अब बाइक पर बैठ सकेंगे दो लोग। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

लॉकडाउन के चौथे चरण की समाप्ति के बाद 1 जून से यूपी में कई बंदिशें अनलॉक हो रही हैं. हालांकि, कन्टेनमेंट जोन में कोई ढील नहीं मिलेगी. सोमवार से कई रियायतें आम जनता को मिलने जा रही हैं. इनमें सबसे प्रमुख प्रदेश के अंदर आवाजाही को लेकर है. अब एक जिले से दूसरे जिलों में जाने के लिए पास की जरूरत नहीं होगी. उत्तर प्रदेश सरकार ने अनलॉक-1 के संबंध में दिशानिर्देश रविवार को जारी किए जिसमें प्रदेश के अंदर और बाहर लोगों के आवागमन पर पाबंदी हटाई जा रही है. कहीं आने-जाने के लिए अब पास और परमिट की जरूरत नहीं पड़ेगी.

हालांकि, गाजियाबाद और नोएडा की दिल्ली से लगी सीमा सील रहेगी.नई गाइडलाइन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सोमवार से सभी बस और टैक्सी सेवाएं शुरू हो जाएंगी. दोपहिया वाहन पर हेलमेट और मास्क लगाकर दो लोग बैठ सकेंगे. मुख्य सचिव आरके तिवारी की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार सैनिटाइजेशन व मास्क आदि से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा. नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूला जाएगा.कंटेनमेंट जोन का निर्धारण यूपी सरकार द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के गाइडलाइंस के मुताबिक किया गया है. कंटेनमेंट जोन में केवल स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छता को कार्य और डोर स्टेप के कार्य की ही अनुमति होगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में ठेला लगाने वालो को Unlock 1 में मिली बड़ी राहत। ….
Next: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत को एक सप्ताह तक लू से राहत दिलाएगी बारिश। …..

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.