Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बड़ी खबर राजस्थान में महज 10 दिन के भीतर तीसरे पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बड़ी खबर राजस्थान में महज 10 दिन के भीतर तीसरे पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
Rajasthan-Police-Final

ऐसा लगता है कि राजस्थान पुलिस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. प्रदेश में महज 10 दिन के भीतर तीसरे पुलिसकर्मी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. ताजा मामला जैसलमेर के पोकरण से जुड़ा हुआ है. यहां एक कांस्टेबल ने रविवार को होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इससे पहले चूरू के राजगढ़ थानाप्रभारी और दौसा के सैंथल थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. दूसरी तरफ, बीकानेर के सेरुणा थानाप्रभारी की सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई.पुलिस के अनुसार, जैसलमेर के पोकरण में कांस्टेबल मायाराम मीणा ने रविवार रात को करीब 9.30 बजे एक होटल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. मायाराम पावर ग्रिड में ड्यूटी पर कार्यरत था. पावर ग्रिड कंपनी वालों ने उसके आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी. इस पर पोकरण पुलिस मौके पर पहुंची.

सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग भी पोकरण पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर पूरे मामले की जानकारी ली. आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है दूसरी तरफ, बीकानेर के सेरुणा थानाधिकारी सीआई गुलाम नबी (36) का सोमवार को सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया. थानाधिकारी नबी सुबह वॉक करने के लिए घर से निकले थे. इस दौरान वे रास्ते में अचेत होकर गिर पड़े. लोगों ने उनको अचेत अवस्था में बीकानेर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया. नबी की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. सूचना पर एडिश्नल एसपी पवन मीणा और सीओ पवन भदौरिया अस्पताल भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली. नबी करीब 6 माह से सेरुणा थाने में पदस्थापित थे. इससे पहले वे बीकानेर जिले में कई थानों में थानाप्रभारी रह चुके थे.

Post navigation

Previous: पीएम मोदी थोड़ी देर में कैबिनेट के साथ करेंगे अहम बैठक,बैंकों को लेकर हो सकता है कोई बड़ा ऐलान। …
Next: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने Lockdown की उड़ाई धज्जियां। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.