Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने Lockdown की उड़ाई धज्जियां। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने Lockdown की उड़ाई धज्जियां। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
amba-prasad

जिले के केरेडारी प्रखंड के पांडू गांव में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए जनसभा की. रविवार को विधायक ने केरेडारी एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना क्षेत्र के विस्थपितों और प्रभावित भू-रैयतों के साथ उनकी समस्या को लेकर बैठक की. इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग जुटे और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं. बैठक में शामिल लोग मास्क भी नहीं पहने हुए थे. यह सब कांग्रेस विधायक की मौजूदगी हुआ बैठक में अंबा प्रसाद ने रैयतों को संबोधित करते हुए कहा कि एनटीपीसी कोई भी काम शुरू करने के पहले त्रिपक्षीय वार्ता करे. बिना वार्ता और समस्या सुलझाए काम शुरू नहीं होगा. जनता की समस्याओं का हल करना जरूरी है. इस बैठक में एनटीपीसी की ओर से कोई अधिकारी मौजूद नहीं थे. इसका कारण लॉकडाउन बताया गया जानकारी के मुताबिक, एनटीपीसी की ओर से गत 21 मई को केरेडारी के पांडू और तरहेसा गांव में कनवेयर बेल्ट के लिए रास्ता बनाने का काम शुरू किया गया है.

इस काम को रोकने के लिए रविवार को विधायक अंबा प्रसाद की मौजूदगी में सैकड़ों ग्रामीणों ने बैठक की. विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा. वह उनके साथ हैं.लॉकडाउन में जनसभा आयोजित करने के सवाल पर सफाई देते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि सभा ग्रामीणों के द्वारा आयोजित की गयी थी. ग्रामीणों के आग्रह पर वह सभास्थल पर पहुंची थीं. लोगों की भीड़ देखकर वह किनारे खड़ी होकर लोगों की बातें सुनी और वहां से तुरंत वापस हो गयीं. विधायक ने कहा कि पांडू के ग्रामीण विभिन्न समस्या को लेकर उनसे लगातार संपर्क कर रहे थे. जिसके बाद स्थिति को समझने के लिए वह पांडू पहुंची थीं, लेकिन जब उन्होंने यह महसूस किया कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम टूट सकते हैं, तो ग्रामीणों को समझाकर उनके आवेदनों लेकर वह लौट गईं.

Post navigation

Previous: बड़ी खबर राजस्थान में महज 10 दिन के भीतर तीसरे पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या। ….
Next: भगवान न करें विपक्ष के नेता को अस्पताल जाना पड़े। ..सीएम योगी ..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.