Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भगवान न करें विपक्ष के नेता को अस्पताल जाना पड़े। ..सीएम योगी ..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

भगवान न करें विपक्ष के नेता को अस्पताल जाना पड़े। ..सीएम योगी ..

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
31_05_2020-yogi_adi_d_20332591_153910902

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में नया कार्य हो रहा है और जनता इसे महसूस कर रही है. उन्होंने कहा कि भगवान न करें कि विपक्ष के नेता को अस्पताल में जाना पड़े अन्यथा वे हमारी सुविधाएं देख सकेंगे. अगर विपक्ष सेवा करता तो इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करता. उन्होंने कहा कि कोटा से जब हम बच्चे लेकर आए तो राजस्थान की सरकार ने डीजल के पैसे तो लिए है, ऊपर से बसों का किराया अलग से भेज दिया. कांग्रेस ने बस चलाने की अनुमित मांगी, लेकिन उनकी बसें कंडम निकली.हमने उनके प्रस्ताव को स्वीकार किया तो वे आंकड़े इतने फर्जी निकले कि अगर हम उस में सहमति दे देते तो श्रमिकों एवं कामगारों के जीवन के साथ खिलवाड़ होता.

आप कोरोना के खिलाफ लड़ाई के समय में इस प्रकार का फर्जी कार्य कर रहे हैं और जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. ये अक्षम्य अपराध है. इस प्रकार की कारगुजारी, फर्जीवाड़ा कतई स्वीकार्य नहीं हो सकता.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत समेत पूरी दुनिया करोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रही है. आज हम लोग सफलतापूर्वक राहत कार्यों को संपन्न कर रहे हैं, क्योंकि इसकी शुरुआत 2014 में ही प्रधानमंत्री मोदी ने कर दी थी. सीएम योगी ने कहा कि बाहरी राज्यों से सर्वाधिक कामगार और श्रमिक उत्तर प्रदेश में आए हैं. लगभग 30 लाख कामगार और श्रमिक यहां आए हैं. लोग कहते थे कि इससे उत्तर प्रदेश में अव्यवस्था फैल सकती है, लेकिन मेरा मानना था कि ये हमारी ताकत हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने Lockdown की उड़ाई धज्जियां। …
Next: Unlock1 को लेकर सीएम केजरीवाल ने किये बड़े ऐलान कहा एक हफ्ते तक सील रहेंगे बॉर्डर और। ….

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 22 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 23 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.