Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • निराश्रितों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने खोला खजाना। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

निराश्रितों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने खोला खजाना। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
01_06_2020-cm_yogi_ty_20336706

कोरोना संक्रमण से लड़ रही योगी सरकार श्रमिकों और कामगारों को रोजगार देने के बाद अब ग्रामीणों के साथ शहरों में भी बिना राशन कार्ड वाले निराश्रितों की मदद के लिए आगे आई है. यूपी सरकार बिना राशन कार्ड वाले लोगों को राशन के साथ ही आर्थिक मदद भी देगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक के दौरान युद्धस्तर पर निराश्रितों को पर्याप्त राशन देने के लिए तत्काल उनके राशन कार्ड बनाने के आदेश दिए. ग्रामीण इलाकों में ग्राम प्रधान निधि से उन्हें 1000 रुपये भी दिए जाएंगे.

ऐसे ही शहरों में बिना राशन कार्ड वालों की मदद की जिम्मेदारी नगर निकाय की होगी. वहीं निराश्रितों को तत्काल राशन और 1000 रुपये की मदद के साथ ही कहीं पर भी निराश्रित की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए ग्राम प्रधान निधि या नगर निकाय निधि से तत्काल 5000 रुपये उपलब्ध कराया जाएगा. बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक जून यानि आज से प्रदेश में एक बार फिर 18 करोड़ लोगों के लिए नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण शुरू किया गया है. युद्धस्तर पर निराश्रितों को पर्याप्त राशन देने और तत्काल उनके राशन कार्ड बनाने के आदेश दिए गए हैं उत्तर प्रदेश में कोई निराश्रित आयुष्मान भारत योजना या मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में रजिस्टर्ड नहीं है और उसके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, तो उसके बीमार पड़ते ही ग्राम प्रधान निधि या नगर निकाय निधि से तत्काल 2000 रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस लखनऊ :यूपी पुलिस के मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग ,ADG रेलवे का ऑफिस सील। …
Next: जन्नत 2 से डेब्यू करने वाला एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपने फैंस और फॉलोवर्स को किया हैरान। …

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.