Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • UP के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना हुए होम क्वारंटाइन। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

UP के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना हुए होम क्वारंटाइन। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
suresh-khanna

यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना होम क्वारंटाइन हो गए हैं. वह सोमवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे थे. वे इमरजेंसी वार्ड में जिन मरीजों से मिले थे, उनमें से तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मंत्री सुरेश खन्ना शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए सैंपल देंगे बुधवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा जानकारी दी जाने के बाद सुरेश खन्ना ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया. खन्ना ने बताया कि प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वे होम क्वारंटाइन हुए हैं. वह 1 जून को मेरठ गए थे, इसलिए पांच दिन बाद 5 जून को कोरोना टेस्ट के लिए अपना सैंपल देंगे. जांच रिपोर्ट आने तक वह घर पर ही रहेंगे दरअसल, मंत्री ने अपने दौरे के दौरान इमरजेंसी वार्ड में बिना हाथों में दस्ताने पहने और बिना पीपीई किट के वार्ड दाखिल हुए थे. उनके साथ कई स्थानीय भाजपा नेता भी पहुंचे हुए थे. मेरठ के कई आलाधिकारी भी मंत्री जी के निरीक्षण के दौरान पहुंचे हुए थे.

मेरट कैंट के सीओ हरिमोहन भी इस दौरान ड्यूटी कर रहे थे. हालांकि तीन मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद सीओ हरिमोहन ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है.इमरजेंसी में भर्ती मरीज़ों के कोरोना पॉज़िटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमें और ज़िला प्रशासन में तो हड़कंप मचा ही हुआ है. कई पत्रकारों में भी हड़कंप है, क्योंकि यहां कई मीडियाकर्मी भी कवरेज के लिए पहुंचे हुए थे. हालांकि डीएम का कहना है कि मेडिकल की इमरजेंसी में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया था. डीएम का कहना है कि मंत्री जी भी मरीज़ों से एक निश्चित दूरी से मिले थे. लेकिन उस वक्त की तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं. सोमवार को जब मंत्री जी निरीक्षण कर रहे थे तो मेडिकल की इमरजेंसी में अच्छी ख़ासी भीड़ थी.

Post navigation

Previous: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेपर लीक को लेकर ट्वीट कर राज्य सरकार को घेरा। ….
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा काम COVID-19 की जंग के लिए अपने सरकारी प्लेन को सौंपा। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.