Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जियो ने 6 हफ्ते में निवेशकों से जुटाए 92,202 करोड़,मुबाडला ने जियो में 1.85% हिस्सेदारी खरीदी। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

जियो ने 6 हफ्ते में निवेशकों से जुटाए 92,202 करोड़,मुबाडला ने जियो में 1.85% हिस्सेदारी खरीदी। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स की हिस्सेदारी बेचकर अबु धाबी के सावरेन निवेशक मुबाडला और निजी निवेश कंपनी सिल्वर लेक दोनों से 13,640 करोड़ रुपये की पूंजी जुटा ली है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज अब तक कुल मिलाकर करीब 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के सौदे कर चुकी है जिससे कुल मिलाकर कंपनी को 92,202 करोड़ रुपये मिलेंगे कंपनी ने एक बयान में कहा कि निजी निवेश कंपनी सिल्वर लेक ने उसकी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में अतिरिक्त 0.93 प्रतिशत हिस्सेदारी के बदले 4,546.80 करोड़ रुपये का नया निवेश किया है. अब जियो प्लेटफॉर्म्स में सिल्वर लेक द्वारा किया गया कुल निवेश 10,202.55 करोड़ हो गया है. इससे पहले सिल्वर लेक ने चार मई को 1.15 फीसदी हिस्सेदारी के लिये जियो प्लेटफार्म्स में 5,655.75 करोड़ रुपये का निवेश किया था. सिल्वर लेक की कुल हिस्सेदारी अब बढ़कर 2.08 प्रतिशत हो गयी है.

इस निवेश के साथ, जियो प्लेटफार्म्स ने छह सप्ताह से भी कम समय में फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर और मुबाडाला सहित प्रमुख वैश्विक प्रौद्योगिकी निवेशकों से 92,202.15 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज इस राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करने वाली है फेसबुक ने 22 अप्रैल को जियो प्लेटफार्म्स में 43,574 करोड़ रुपये में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी. इस सौदे के कुछ दिनों बाद दुनिया की सबसे बड़ी तकनीकी निवेशक कंपनी सिल्वर लेक ने जियो प्लेटफार्म्स में 5,665.75 करोड़ रुपये में 1.15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी एक खास बात आपको बतादे की सिल्वर लेक के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी (को-सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) एगॉन डरबन ने कहा, हम अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने और सहायक निवेशकों को इस अवसर के करीब लाकर उत्साहित हैं. हम व्यापक स्तर पर लोगों को उच्च तकनीकी तथा किफायती डिजिटल सेवाएं मुहैया कराने में जियो की मदद कर खुश हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SEBI ने सोना-चांदी बेचने की समयसीमा में ढील दी। …
Next: ग्रेटर नोएडा में पैरोल पर रिहा बदमाश मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.