Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ग्रेटर नोएडा में पैरोल पर रिहा बदमाश मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

ग्रेटर नोएडा में पैरोल पर रिहा बदमाश मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (4)

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस की लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. पकड़ा गया बदमाश कोरोना काल मे पैरोल पर जेल से छूट कर आया हुआ था. बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा कारतूस, लूट का मोबाइल, नगदी और बाइक बरामद की है वहीं, इलाज के लिए पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि फरार बदमाशों के लिए पुलिस कॉम्बिंग कर रही है. ये मुठभेड़ सूरजपुर थाना क्षेत्र के 130 मीटर रोड पर शुक्रवार देर रात हुई.

बता दें कि बदमाशों द्वारा मोबाइल फोन व रुपये लूटने की सूचना पर थाना सूरजपुर पुलिस की 130 फुटा रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें एक बदमाश राहुल पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम रंगपुर थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर के पैर मे गोली लगने से वो घायल हो गया. उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, लूटे हुए 1800 रुपये, एक तमंचा, एक खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस, स्पलेंडर मोटर साइकिल बरामद किए गए. जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश हेतु कॉम्बिंग की जा रही है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जियो ने 6 हफ्ते में निवेशकों से जुटाए 92,202 करोड़,मुबाडला ने जियो में 1.85% हिस्सेदारी खरीदी। ….
Next: चिराग पासवान कोरोना वायरस को लेकर बिहार सरकार के काम से नहीं है संतुष्ट दिया बड़ा बयान। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.