Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चिराग पासवान कोरोना वायरस को लेकर बिहार सरकार के काम से नहीं है संतुष्ट दिया बड़ा बयान। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

चिराग पासवान कोरोना वायरस को लेकर बिहार सरकार के काम से नहीं है संतुष्ट दिया बड़ा बयान। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (5)

कोरोना महामारी के साए में देश का पहला विधानसभा चुनाव बिहार में लड़ा जाएगा. चुनाव को लेकर अब राजनीति गर्माने लगी है. शुक्रवार को एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बेहद चौंकाने वाला बयान दे दिया. चिराग ने बिहार चुनाव में एनडीए के नेतृत्व के सवाल पर कहा कि इसका फ़ैसला भारतीय जनता पार्टी को करना है जो एनडीए में सबसे बड़ा दल है.एलजेपी के अध्यक्ष ने कहा कि अगर बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने का फ़ैसला करती है तो वो भी उसी फ़ैसले के साथ रहेंगे चिराग पासवान का बयान इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह ने इसी साल 16 जनवरी को बिहार के वैशाली में बीजेपी की एक रैली को सम्बोधित करते हुए ये साफ़ किया था कि एनडीए बिहार विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी. उसके बाद से ये समझा जा रहा था कि बिहार एनडीए में नेतृत्व के सवाल पर पूर्णविराम लग चुका है लेकिन चिराग पासवान ने उसे फिर एक नई हवा दे दी है. हालांकि चिराग पासवान ने ये साफ़ तौर पर नहीं कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व का उनकी पार्टी समर्थन करती है या नहीं.

उधर पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी भी तेज़ कर दी है. इस हफ़्ते चिराग पासवान ने अपने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक की है. बैठक में चिराग पासवान ने एक बार फिर पार्टी कार्यकर्ताओं से बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर तैयारी करने को कहा है. हालांकि उन्होंने ये साफ़ किया कि पार्टी इसलिए सभी सीटों पर तैयारी कर रही है ताकि जिन सीटों पर उनकी पार्टी की जगह एनडीए का कोई उम्मीदवार हो तो उन उम्मीदवारों को भी उसका लाभ हो सके. 2015 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के खाते में 42 सीटें आई थीं जिनमें केवल 2 सीटों पर उसके उम्मीदवार जीते थे.

Post navigation

Previous: ग्रेटर नोएडा में पैरोल पर रिहा बदमाश मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल। …..
Next: दुःखद खबर :बहराइच में एक और बेटी दहेज के लिए चढ गई भेंट। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.