Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • धर्मस्थल खोलने को लेकर CM योगी ने दिए ये अहम निर्देश…
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

धर्मस्थल खोलने को लेकर CM योगी ने दिए ये अहम निर्देश…

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
unnamed

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रत्येक स्तर पर पूरी सावधानी व सतर्कता बरतना आवश्यक है. इसके दृष्टिगत उन्होंने सभी स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि प्रभावी पेट्रोलिंग करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी भीड़ एकत्र न होने पाए लखनऊ में अपने सरकारी आवास 5, कालीदास मार्ग पर उच्च स्तरीय बैठक में सीएम योगी ने अनलॉक 1 व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में धर्मस्थलों को खोले जाने से पहले प्रशासन और पुलिस के अधिकारी धर्मस्थलों के प्रबन्धन से जुड़े लोगों से संवाद बनाते हुए उन्हें सभी सावधानियां सुनिश्चित करने की जानकारी दें.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक धर्मस्थल पर सैनेटाइजर, इंफ्रारेड थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था रहे.

यह सुनिश्चित किया जाए कि धर्म स्थल के अन्दर एक बार में 5 से अधिक श्रद्धालु न हों. धर्मस्थल में प्रतिमा अथवा धार्मिक ग्रन्थों को कोई भी स्पर्श न करे. परिसर में श्रद्धालु जूता-चप्पल पहनकर न जाएं. जूता-चप्पल रखने के लिए धर्मस्थल की व्यवस्था से जुड़े लोग इस सम्बन्ध में समुचित इंतजाम करें. उन्होंने कहा कि यह उचित होगा कि लोग यथा-सम्भव अपने वाहन आदि में जूता-चप्पल उतारने के बाद ही धर्म स्थल की ओर प्रस्थान करें.मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डिजिटल पेमेंट सुविधाजनक होने के साथ-साथ वर्तमान परिस्थितियों में संक्रमण को रोकने में भी उपयोगी है. यह सुविधा ज्यादा से ज्यादा लोग अपनाएं, इसके लिए एक कार्य योजना बनाई जाए. इस कार्य योजना को लागू करते हुए रेहड़ी, खोमचे वालों आदि को डिजिटल बैंकिंग से जोड़ने का कार्य किया जाए. ऐसे प्रयास किए जाएं कि जिन्हें रोजगार प्राप्त हो, वे डिजिटल बैंकिंग से भी जुड़ें.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी लखनऊ में विपक्ष ने की विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग। ….
Next: कोरोना वायरस,लॉकडाउन के कारण सरकार ने किया दिवाला कानून में संशोधन। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.