Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रवासी श्रमिकों को 15 जून से रोजगार देने की तैयारी में लगी। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रवासी श्रमिकों को 15 जून से रोजगार देने की तैयारी में लगी। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_6$2020060509171509381_0_news_large_23

अलग-अलग राज्यों से उत्तर प्रदेश पहुंचे करीब 32 लाख प्रवासी श्रमिकों और कामगारों को 15 जून से रोजगार मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापक दिशा निर्देश दिए हैं. रविवार को अनलॉक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण, उद्योग, कृषि व अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तलाशे जाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि अनलॉक की शुरुआत के साथ ही एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है. इन क्षेत्रों में श्रमिकों को रोजगार दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की कई योजनाओं में भी रोजगार के अवसर हैं, जिससे प्रदेश का नव निर्माण किया जा सकता है.अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि देश में सबसे अधिक कामगार यूपी में आए हैं. दक्षिण के राज्यों से भी कामगार प्रदेश में पहुंचे हैं.

उन्होंने बताया कि अभी तक दूसरे राज्यों से 1680 ट्रेनों से लगभग 22.81 लाख श्रमिकों को लाए जाने की व्यवस्था की गई है. इनमें 1629 ट्रेनों से 22.01 लाख लोग प्रदेश में पहुंच चुके हैं. इसके अलावा बसों, निजी वाहनों व अन्य माध्यमों से अब तक प्रदेश में 32 लाख लोग आ चुके हैं.तमाम कवायदों के बीच यूपी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. तानाज आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 17 दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुने से भी ज्यादा हो गई है. पहले पांच हजार संक्रमित 79 दिनों में मिले थे. लेकिन प्रवासी श्रमिकों के पहुंचने से संक्रमितों की संख्या अमे इजाफा हो रहा है. रविवार को जारी आंकड़े के मुताबिक प्रदेश में अब तक 10536 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं .

Post navigation

Previous: देश में आज से अनलॉक वन का दूसरा फेज़ शुरू धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्तरां खोले जाएंगे। …
Next: चीन के सवाल पर राजनीती शुरू,राजनाथ सिंह की शायरी पर राहुल गांधी का पलटवार। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.