Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन के सवाल पर राजनीती शुरू,राजनाथ सिंह की शायरी पर राहुल गांधी का पलटवार। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

चीन के सवाल पर राजनीती शुरू,राजनाथ सिंह की शायरी पर राहुल गांधी का पलटवार। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मौजूदा समय में देश की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिलने से जुड़े गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर सोमवार को उन पर शायराना अंदाज में निशाना साधा था जिसका जवाब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शायराना अंदाज में ही दिया था। ऐसे में अब राहुल ने एक बार फिर ट्वीट कर राजनाथ पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा- एक बार जब रक्षा मंत्री की हाथ के चिह्न पर टिप्पणी पूरी हो जाए, तो क्या वह जवाब दे सकते हैं कि क्या लद्दाख में चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है? सोमवार को राहुल गांधी ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गतिरोध का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए ट्वीट किया था, ‘सब को मालूम है ‘सीमा’ की हक़ीक़त, लेकिन दिल के ख़ुश रखने को ‘शाह-यद’ ये ख़्याल अच्छा है।

तब राजनाथ ने इसके जवाब में लिखा था- मिर्ज़ा ग़ालिब का ही शेर थोड़ा अलग अन्दाज़ में है। ‘हाथ’ में दर्द हो तो दवा कीजै, ‘हाथ’ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै..दरअसल, शाह ने बिहार में वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से रविवार को की गई सभा में कहा था कि भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिली है। अमेरिका और इस्राइल के बाद पूरी दुनिया इससे सहमत है कि यदि कोई अन्य देश अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, तो वह भारत है। जिसके बाद राहुल ने सवाल उठाया था राहुल गांधी भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध को लेकर पिछले कुछ हफ्ते में सरकार से सवाल कर चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने सवाल किया था कि क्या सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि चीन का कोई भी सैनिक भारतीय सीमा में दाखिल नहीं हुआ है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रवासी श्रमिकों को 15 जून से रोजगार देने की तैयारी में लगी। ….
Next: रूस में भारत के मुकाबले कम मौतें,अमेरिका के बाद भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस। ….

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.