Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बंगाल में अमित शाह की वर्चुअल रैली कामयाब बनाने की लिए बीजेपी नहीं छोड़ रही कोई कसर। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बंगाल में अमित शाह की वर्चुअल रैली कामयाब बनाने की लिए बीजेपी नहीं छोड़ रही कोई कसर। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

कोरोना महामारी ने देश में चुनाव प्रचार की तस्वीर ही बदल दी है। बिहार के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब पश्चिम बंगाल में वर्चुअल रैली से मंगलवार को बीजेपी कैंपेन की शुरुआत करने जा रहे हैं। शाह की यह रैली इसलिए भी बेहद अहम है, क्योंकि प्रदेश में अगले साल (2021) में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन बीजेपी अभी से ही तैयारी में जुट गई है अमित शाह अलग-अलग मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर 11 बजे बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संवाद करेंगे। इस रैली में बंगाल बीजेपी के सभी बड़े नेता शिरकत करेंगे। बंगाल बीजेपी के चीफ दिलीप घोष ने बताया, यह रैली प्रदेश में पूरी तरह सियासी तस्वीर ही बदल देगी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह हमारी पहली रैली है

और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल कर हम इसे वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहे हैं बिहार में भी बीजेपी ने शाह की वर्चुअल रैली को कामयाब बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। रैली को असली लुक देने के लिए 72 हजार बूथों पर 72 हजार एलईडी स्क्रीन लगाए थे। बंगाल में भी बीजेपी की कुछ ऐसी ही तैयारी है। दिलीप घोष ने कहा कि यह रैली इसलिए भी अहम है कि 3-4 महीने बाद कोई पॉलिटिकल मीटिंग हो रही है। हम इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के रैली सुनने का रेकॉर्ड बनाने की कोशिश भी कर रहे हैं हालांकि, बीजेपी के आक्रामक प्रचार पर टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तंज भी कसा है। ममता ने कहा, ‘इतना खर्च बीजेपी ही वहन कर सकती है, हमारी पार्टी नहीं।’ चर्चा है कि बीजेपी के जवाब में ममती बनर्जी भी 21 जुलाई को वर्चुअल रैली करेंगी। इसे वह शहीद दिवस नाम देंगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रूस में भारत के मुकाबले कम मौतें,अमेरिका के बाद भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस। ….
Next: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारत-चीन विवाद पर साधा निशाना। ….

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.