Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी के कई शहरों में मौसम बदलने से लोगों को मिल सकती है गर्मी से राहत। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

यूपी के कई शहरों में मौसम बदलने से लोगों को मिल सकती है गर्मी से राहत। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

मौसम विभाग का ताजा अनुमान गर्मी और उमस से परेशान कई जिलों के लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में लखनऊ के आसपास के जिले और तराई के कुछ जिलों में मौसम बदल जायेगा. लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर में आंधी-बारिश की संभावना है. इसके अलावा लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और बहराइच में भी अगले कुछ घंटे में मौसम का मिजाज बदल सकता है. इन जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना बन रही है. आंधी की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है. कुछ जगहों पर हवा के तेज झोकों से नुकसान की भी आशंका है जैसा कि कल बुधवार को नोएडा में देखने को मिला. लेकिन ये जरूर है कि आंधी बारिश से गर्मी और उमस से थोड़ी देर के लिए राहत जरूर मिल जाएगी.

5 जून के बाद से मौसम साफ होने और धूप निकलने से तेजी से तापमान में बढ़ोतरी हुई है. 1 हफ्ते में तापमान 10 डिग्री तक बढ़ गया है. तापमान के साथ हाल में हुई बारिश और हवा के रुख में बदलाव की वजह से उमस बढ़ रही रही है. हालांकि राहत की बात यह है कि लू के थपेड़ों से थोड़ी राहत मिली है. तापमान अभी भी 45 डिग्री के काफी नीचे चल रहा है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 14 जून तक कमोबेश ऐसा ही प्रदेश का मौसम बना रहेगा. प्रदेश में कुछ जिलों में या कहीं कहीं कहीं तेज हवा के झोंकों के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. जिससे वहां गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकेगी, लेकिन बाकी जगहों पर मॉनसून के आने तक गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मॉनसून अपने समय पर चल रहा है और पूर्वांचल के रास्ते 20 जून को प्रदेश में दाखिल होने की संभावना है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान में शुरू हुआ राज्यसभा चुनाव को ले कर सियासी उठापठक। ….
Next: लखनऊ के CM हेल्पलाइन दफ्तर में मिले 9 कोरोना संक्रमित मचा हड़कंप। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.