Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ के CM हेल्पलाइन दफ्तर में मिले 9 कोरोना संक्रमित मचा हड़कंप। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ के CM हेल्पलाइन दफ्तर में मिले 9 कोरोना संक्रमित मचा हड़कंप। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
corona-14

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. लखनऊ में बुधवार को कुल 21 नए मामले सामने आए हैं. इनमें से 9 मरीज सीएम हेल्पलाइन ऑफिस के कर्मचारी हैं. बताया जा रहा है कि सभी 9 कर्मचारी गोमती नगर इलाक़े के सीएम हेल्पलाइन नंबर के दफ्तर में काम करते थे. 9 सरकारी कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. वहीं, मेरठ में 56 साल के दरोगा की कोरोना वायरस से मौत हो गई. दरोगा के अलावा दो और व्यक्तियों की भी मौत संक्रमण की वजह से हो गई. इसके साथ ही जिले में मृतक संख्या बढ़कर 40 हो गई मेरठ एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर उस चौकी को बंद कर दिया गया है जहां दरोगा तैनात थे.

वहीं आगरा में मंगलवार को कोविड-19 के 13 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 980 हो गई है. वहीं, एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई. अब आगरा में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है. जिलाधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि चार मरीज संक्रमण से भी ठीक हुए है. ऐसे में ठीक होने वाले व्यक्तियों की संख्या 822 हो गई. उन्होंने बताया कि यहां ऐसे मरीजों की संख्या 107 है जिनका अभी इलाज चल रहा है. उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई. इससे आगरा में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी के कई शहरों में मौसम बदलने से लोगों को मिल सकती है गर्मी से राहत। ….
Next: बसों के कागजों में फर्जीवाड़ा के आरोप में गिरफ्तार अजय कुमार लल्लू की जमानत पर 12 जून को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई। …

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.