Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री के आने की संभावना से अयोध्या में खुशी की लहर,2 जुलाई को कर सकते हैं श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर का शिलान्यास। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

प्रधानमंत्री के आने की संभावना से अयोध्या में खुशी की लहर,2 जुलाई को कर सकते हैं श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर का शिलान्यास। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

अयोध्या में इस संभावना से खुशी का माहौल है कि प्रधानमंत्री 2 जुलाई को कर सकते हैं श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर का शिलान्यास. संतों ने कहा स्वागत है. जताया हर्ष. प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे को लेकर मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने जताई खुशी, बोले-राम जन्मभूमि का शिलान्यास होना चाहिए और अयोध्या का विकास भी होना चाहिए, प्रधानमंत्री जी आएंगे तो दोनों काम पूरे हो जाएंगे वहीं, राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आने को अयोध्यावासियों की अभिलाषा और सपने से जोड़ते हैं. वह कहते हैं कि किन्ही कारणों से प्रधानमंत्री जी अपने कार्यकाल के 6 वर्षों तक अयोध्या नहीं आए, अब अगर वह अयोध्या आकर राम मंदिर का शिलान्यास करते हैं तो इससे अच्छा कुछ नहीं होगा. अयोध्यावासियों की अभिलाषा भी पूर्ण हो जाएगी और उनके हाथों राम मंदिर का शिलान्यास होना ऐतिहासिक भी हो जाएगा.

अगर ऐसा होता है तो गृहमंत्री अमित शाह ने जो गगनचुंबी मंदिर बनने की बात कही थी, वह सपना भी पूरा हो जाएगा और भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण होगा.राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास ने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद है, क्योंकि बहुत समय से अयोध्यावासी चाहते थे कि प्रधानमंत्री जी अयोध्या आएं, लेकिन किन्हीं कारणों से 6 वर्ष बीत गया प्रधानमंत्री जी अयोध्या नहीं आए. अब यदि प्रधानमंत्री जी के आने की सूचना मिली है तो यह बहुत अच्छी बात है. जिस भव्य और दिव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए शिलान्यास करना है, यदि प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा शिलान्यास होता है, तो इससे अच्छा दूसरा कुछ नहीं होगा. मैं चाहता हूं कि अयोध्यावासी जिस रूप से प्रतीक्षा करते थे कि प्रधानमंत्री जी अयोध्या आएं, यदि वह 2 जुलाई को आते हैं तो उसकी पूर्ति होती है.

Post navigation

Previous: बसों के कागजों में फर्जीवाड़ा के आरोप में गिरफ्तार अजय कुमार लल्लू की जमानत पर 12 जून को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई। …
Next: आज से बीजेपी का ‘परिवार संपर्क’ अभियान शुरू करेंगे घर-घर संपर्क। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.