Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जौनपुर में दलितों के घर फूंकने पर सीएम योगी पूरी तरह से हुई सख्त। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

जौनपुर में दलितों के घर फूंकने पर सीएम योगी पूरी तरह से हुई सख्त। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (16)

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में आम तोड़ने के विवाद में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी. इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सख्त एक्शन लेते हुए आरोपियों पर रासुका लगाने के आदेश दिए है. इस मामले में सीएम योगी ने मुख्य आरोपी नूर आलम और जावेद सिद्दीकी समेत सभी आरोपियों पर तत्काल रासुका लगाने का आदेश दिया है. वहीं थानेदार के ख़िलाफ़ भी कड़ी कार्रवाई के आदेश देते हुए पीड़ित दलितों को तत्काल आवास समेत अन्य सरकारी मदद देने का निर्देश दिए गए है इस दौरान दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई और पथराव भी हुए. इससे पांच युवक सहित 7 लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सूचना मिलते ही आसपास के थानों से भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है. घायलों के परिजन मवेशी को लेकर मारपीट की बात बता रहे हैं, जबकि आम तोड़ने के आपसी विवाद में मारपीट हुई थी. साथ ही पथराव भी किया गया था. वहीं, पुलिस ने आधी रात के बाद कई लोगों को मामले में गिरफ्तार किया है जानकारी के मुताबिक, सरायख्वाझा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में आम तोड़ने को लेकर हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के छोटे-छोटे बच्चों के बीच मारपीट हुई थी. ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू समुदाय के लोगों के यहां मामले को लेकर बातचीत करने के लिए पहुंचे. तभी दोनों समुदाय के लोगों के बीच बात करते-करते तानातानी हो गई. फिर देखते ही देखते मारपीट होने लगी. इसमें नवीन, फसाद और राजेश सहित 7 लोग घायल हो गए. दोनों पक्षों में तनाव को देखकर मौके पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है.

Post navigation

Previous: उद्योग जगत को PM नरेंद्र मोदी का संबोधन लोकल के लिए वोकल होने का वक्त,देश का आत्मनिर्भर होना जरूरी। ….
Next: क्या भारत-चीन बातचीत से ही निकालेंगा लद्दाख विवाद का हल,अभी भी चर्चा जारी ??

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.