Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली में मरीजों की संख्या 41 हजार के पार,एक्शन में अमित शाह बुलाई सर्वदलीय बैठक। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली में मरीजों की संख्या 41 हजार के पार,एक्शन में अमित शाह बुलाई सर्वदलीय बैठक। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (14)

दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 41 हजार को पार कर गया है. इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर 13 सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में कोरोना के मामलों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. कोरोना के बढ़ते मामलों ने केंद्र और राज्य सरकार की टेंशन बढ़ा रखी है. हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. वहीं बैठकों का दौर जारी दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए आज एक बार फिर गृहमंत्री अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. ये बैठक सुबह 11 से शुरू होगी. इसमें दिल्ली के बीजेपी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीएसपी के अध्यक्ष शामिल होंगे.

इससे पहले दिल्ली में कोरोना से निपटने को लेकर गृहमंत्री ने कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने शाम 5 बजे नगर निगम के मेयर और अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना को लेकर चर्चा की. इस बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद रहे. बैठक में दिल्ली में कोरोना को लेकर एक्शन प्लान तैयार किया गया.

बेड की कमी को देखते हुए दिल्ली को ट्रेनों के 500 आइसोलेशन कोच मुहैया कराने की तैयारी है. इससे 8000 बेड उपलब्ध होंगे. साथ ही दिल्ली में 2 दिन में कोरोना टेस्ट दोगुना और 6 दिन में तीन गुना किए जाएंगे. दिल्ली के कंटेनमेंट जोन में कॉन्टैक्ट मैपिंग अच्छे से हो पाए, इसके लिए घर-घर जाकर हर एक व्यक्ति का व्यापक स्वास्थ्य सर्वे किया जाएगा.इस बीच कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 2224 नए मरीज सामने आए हैं और 56 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कोरोना के कुल मामले 41,182 पहुंच गई है, जबकि अब तक 1327 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. ऐसे में दिल्ली में हालातों पर काबु पाना सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है.

Post navigation

Previous: हरभजन सिंह ने ग्रेग चैपल को लेकर दिया एक बड़ा बयान कहा। ….
Next: यूपी के 11 जिलों में कोरोना की स्थिति गंभीर होते देख सरकार अलर्ट….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.