Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी के 11 जिलों में कोरोना की स्थिति गंभीर होते देख सरकार अलर्ट….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

यूपी के 11 जिलों में कोरोना की स्थिति गंभीर होते देख सरकार अलर्ट….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. प्रदेश के 11 जिलों को कोरोना महामारी ने ज्यादा प्रभावित किया है. इसे रोकने के लिये सरकार विशेष प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संक्रमण के अधिक मामलों को देखते हुए फैसला लिया है कि नोडल अधिकारियों की टीम इन जिलों में भेजी जाएंगी. इन अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएम ने संक्रमण के रोकथाम को लेकर तमाम उपायों पर चर्चा की. यही नहीं उन्होंने निर्देश दिए हैं कि पांच दिन में इन जिलों की पूरी रिपोर्ट शासन को सौंपें. सीएम योगी के निर्देश पर इन ग्यारह जिलों आगरा, मेरठ, कानपुर नगर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, झांसी और बस्ती में विशेष टीम भेजी जाएगी.

रविवार को मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और नोडल अधिकारी बनाए. 11 जिलों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यहां कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. इन जिलों में एक प्रशासनिक अधिकारी और एक चिकित्सक की टीम भेजी जा रही है. टीम के सदस्य संबंधित जिलों में संक्रमण और मृत्यु दर की अधिकता के कारणों का आकलन कर पांच दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट दें, जिससे इन जिलों के लिए एक व्यापक रणनीति बनाई जा सके. यह टीमें कोविड-19 के संक्रमण की चेन तोड़ने, इसके प्रसार पर नियंत्रण के लिए गंभीरता से प्रयास करें. उन्होंने कहा कि पूरी सावधानी बरतकर कोविड-19 के संक्रमण व मृत्यु दर को नियंत्रित किया जा सकता है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में मरीजों की संख्या 41 हजार के पार,एक्शन में अमित शाह बुलाई सर्वदलीय बैठक। ….
Next: बड़ा हादसा लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस 25 मजदूर घायल। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 37 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 41 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.