Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र में बारिश का कहर अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, देर रात कोरोना मरीज़ों को करना पड़ा शिफ्ट। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

महाराष्ट्र में बारिश का कहर अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, देर रात कोरोना मरीज़ों को करना पड़ा शिफ्ट। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (18)

महाराष्ट्र के जलगांव स्थित डॉक्टर उलहास पाटिल मेडिकल व अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में रविवार को बारिश का पानी घुस गया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित जिस वार्ड में बारिश का पानी घुसा, उसमें कोविड-19 के 7-8 मरीज़ एडमिट थे.मेडिकल कॉलेज के एक अधिकारी ने बताया कि मरीज़ ग्राउंड फ्लोर पर थे. ग्राउंड फ्लोर पर ही एमरजेंसी वार्ड बनाया गया था, जहां कुल 12 मरीज़ थे. देर रात हुई बारिश के कारण वार्ड में पानी भर गया और देखते ही देखते पानी घुटने तक भर गया उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद मरीज़ों को ऊपरी मंज़िल पर शिफ्ट किया गया. वहीं कुछ मशीनरी उपकरण नीचे ही छोड़ने पड़े.गौरतलब है कि मॉनसून ने रविवार को महाराष्ट्र में दस्तक दी.

जलगांव में भी रविवार को भारी बारिश देखने को मिली. इसी कारण कोविड-19 अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में पानी घुस गया भाजपा के पूर्व जलगांव जिला संरक्षक मंत्री गिरीश महाजन ने स्थिति को “भयानक” बताया। उन्होंने कहा, नौकरशाही स्पष्ट है. यहां कोई योजना नहीं है, सामने से नेतृत्व करने के लिए कोई उचित व्यक्ति नहीं है और ऊपर से राज्य सरकार को इस तरह के मुद्दों की थोड़ी भी चिंता नहीं है गौरतलब है कि जानलेवा कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में कोहराम मचा हुआ है. पिछले 24 घंटो में यहां संक्रमण के 3,390 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 120 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अब तक एक लाख सात हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं लगभग चार हज़ार लोगों की मौत हो चुकी हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चिराग पासवान इन दिनों कुछ यू नीतीश कुमार को लगातार घेर रहे। ….
Next: राजधानी लखनऊ में कोरोना विस्फोट 36 नए संक्रमित मरीज मिलने से मचा हड़कंप। …..

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 9 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.