Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चिराग पासवान इन दिनों कुछ यू नीतीश कुमार को लगातार घेर रहे। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

चिराग पासवान इन दिनों कुछ यू नीतीश कुमार को लगातार घेर रहे। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
12_05_2020-nitish_chirag_20263380

लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कुछ दिनों पहले ये बयान देकर सबको चौंका दिया था कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री उम्मीदवार रहेंगे या नहीं, इसका फैसला बीजेपी को करना है क्योंकि वही गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है. अब एलजेपी के कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष चिराग पासवान की तस्वीर लगी टी शर्ट पहनकर लोगों के बीच जाएंगे बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी पार्टी ने अपने एक लाख कार्यकर्ताओं को ऐसी टीशर्ट दी हैं. टीशर्ट पर ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का नारा लिखा हुआ है. चिराग पासवान ने इसी नारे के साथ बिहार में अपनी यात्रा निकाली थी जिसे कोरोना महामारी के चलते शुरू किए गए लॉकडाउन की वजह से बीच में ही स्थगित करना पड़ा था 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के दिन यात्रा समाप्ति के बाद पटना के गांधी मैदान में पार्टी ने एक रैली भी आयोजित करने की योजना बनाई थी जो लॉकडाउन के चलते नहीं हो पाई. इसी रैली में कार्यकर्ताओं के बीच ये टीशर्ट बांटी जानी थीं.अपनी यात्रा के दौरान चिराग पासवान ने कई मौकों पर बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया. चाहे मामला शिक्षकों की भर्ती का हो चाहे कानून व्यवस्था का, वो लगातार नीतीश कुमार पर ही हमला बोलते रहे.

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान नीतीश कुमार के कामकाज पर जब सवाल उठे तो चिराग पासवान ने यहां तक कह दिया कि उनकी पार्टी सरकार में शामिल नहीं है, बल्कि केवल बाहर से समर्थन दे रही है प्रवासी मजदूरों की परेशानियों और क्वारंटीन सेंटरों की स्थिति पर चिराग पासवान ने खुलकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की, लेकिन सबसे ज़्यादा चौंकाया चिराग पासवान के सबसे ताजा बयान ने, जिसमें उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे या नहीं इसका फैसला बीजेपी को करना है इस बयान से चिराग ने अप्रत्यक्ष तौर पर नीतीश कुमार के नेतृत्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया जबकि बीजेपी पहले ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कह चुकी है. उनके बयान के बाद एनडीए में हलचल तेज हो गई है और इसका असर आने वाले चुनाव में दिखना तय है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ा हादसा लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस 25 मजदूर घायल। …..
Next: महाराष्ट्र में बारिश का कहर अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, देर रात कोरोना मरीज़ों को करना पड़ा शिफ्ट। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 36 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 40 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.