Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोनू निगम जैसे लोग जानते हैं कि लोगों के दिमाग से कैसे खेलना है: दिव्या खोसला कुमार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सोनू निगम जैसे लोग जानते हैं कि लोगों के दिमाग से कैसे खेलना है: दिव्या खोसला कुमार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

दिग्गज प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने अपने एक वीडियो में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को म्यूजिक इंडस्ट्री का माफिया बताया था. साथ ही उनके साथ पंगा ना लेने की चेतावनी दी थी.

इस पर भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार का रिएक्शन सामने आया है. दिव्या अपनी इंस्टा स्टोरी में सोनू निगम के बारे में कई बातें लिखी हैं और उन्हें ‘थैंकलेस’ इंसान कहा है.

दिव्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, “आज सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि कौन अच्छी कैंपेन चला सकता है. मैं भी देख रही हूं कि किस तरह लोग अपने स्ट्रॉन्ग कैंपेन के जरिए झूठ और फरेब बेच रहे हैं. सोनू निगम जैसे लोग जानते हैं कि लोगों के दिमाग से खेलना है. भगवान ही हमारी कायनात को बचाए.”

उन्होंने लिखा, “सोनू निगम जी टी-सीरीज ने आपको इंडस्ट्री में ब्रेक दिया… आपको इतना आगे बढ़ाया… अगर आपको इतनी ही खुंदस थी भूषण से तो पहले क्यों नहीं बोले… आज पब्लिसिटी के लिए क्यों कर रहे हैं… आपके पिताजी के खुद मैंने इतने वीडियो डायरेक्ट किए हैं जिसके लिए वो हमेशा इतने शुक्रगुजार रहते थे. लेकिन कुछ लोग थैंकलेस होते हैं.” दिव्या खोसला ने अपनी पोस्ट के अंत में हैश टैग देते हुए लिखा, ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’

मालूम हो कि हाल ही में सोनू निगम ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा, “माफिया हैं, वो तो माफिया की चाल ही चलेगा. उसको तो आदत है. तो उन्‍होंने 6 महान लोगों को बोला है कि वो मेरे ख‍िलाफ इंटरव्‍यू दें. मैंने किसी का नाम नहीं ल‍िया था लेकिन मेरा नाम ल‍िया जा रहा है.”

सोनू ने इसके बाद भूषण कुमार के बारे में बात करते हुए कहा, “भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम मुझे लेना ही पड़ेगा और अब तू ‘तू’ के ही लायक है.

तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया है. समझा. तू भूल गया वो टाइम जब तू मेरे घर पर आकर ‘भाई मेरी एलबम कर दो, भाई दीवाना कर दो, भाई मुझे सहारा श्री से मिलवा दो, स्‍मिता ठाकरे से मिलवा दो, भाई बाल ठाकरे से मिलवा दो, भाई अबू सलेम से बचा लो, याद है न? अबू सलेम से बचा लो, भाई अबू सलेम गाली दे रहा है. याद है ना ये सब चीजें या नहीं? मैं तुझे कह रहा हूं अब तू मेरे मुंह मत लगना बस.”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4,40,215 पहुची अब तक 14,011 लोगों की हुई मौत
Next: दुनिया के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन मिलने में ढाई साल का वक्त लग सकता है: WHO

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.