Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दुनिया के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन मिलने में ढाई साल का वक्त लग सकता है: WHO
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दुनिया के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन मिलने में ढाई साल का वक्त लग सकता है: WHO

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया के नेताओं से कोरोना वायरस संकट पर राजनीति नहीं करने को कहा है. WHO ने लड़ाई की जगह एकजुट होने की अपील की है.

WHO प्रमुख टेड्रोस एडहैनम घेब्रियेसुस ने सोमवार को कहा है कि महामारी की रफ्तार अब भी बढ़ रही है और रोज नए मामलों के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं.

टेड्रोस ने कहा कि पहला 10 लाख केस आने में 3 महीने का वक्त लगा था. लेकिन आखिरी 10 लाख केस आने में सिर्फ 8 दिन लगे. उन्होंने कहा- अब हमें सबसे बड़ा खतरा वायरस से नहीं बल्कि वैश्विक एकजुटता और नेतृत्व की कमी से है. हम एक बंटी हुई दुनिया में इस महामारी को नहीं हरा सकते.

WHO प्रमुख ने कहा- कोविड-19 महामारी ने ये दिखा दिया है कि दुनिया तैयार नहीं थी. वैश्विक स्तर पर महामारी अब भी बढ़ रही है.  वहीं, WHO के विशेष दूत डेविड नेब्ररो ने कहा कि उन्हें लगता है कि दुनिया के सभी लोगों को वैक्सीन मिलने में ढाई साल का वक्त लग सकता है.

डेविड नेब्ररो ने कहा कि अगर इस साल के आखिर तक भी वैक्सीन सफल हो जाती है तो सुरक्षा और अन्य टेस्ट करने में वक्त लग सकता है. इसके बाद भारी संख्या में वैक्सीन के उत्पादन की भी चुनौती होगी.

वहीं, WHO ने ये भी कहा है कि कोरोना के केस बढ़ने के पीछे सिर्फ अधिक टेस्टिंग की थ्योरी ठीक नहीं है. WHO ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले ये भी दिखा रहे हैं कि अब वायरस दुनिया में बेहतर तरीके से स्थापित हो गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोनू निगम जैसे लोग जानते हैं कि लोगों के दिमाग से कैसे खेलना है: दिव्या खोसला कुमार
Next: कांग्रेस पार्टी ने चीन के साथ MoU साइन किया फिर भारत की ज़मीन भी उन्हें सरेंडर कर दी: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.