Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
manoj_5826823_835x547-m

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और हॉस्पिटल को लेकर उठ रहे सवालों के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है.

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार से पूछा कि 2 करोड़ की आबादी पर सिर्फ 163 एंबुलेंस क्यों? उन्होंने श्वेत पत्र जारी करने की मांग की.

मनोज तिवारी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने हेल्थ पर 2018 में 6731 करोड़, 2019 में 7485 करोड़ खर्च किया और 2020 के लिए प्रस्तावित 7704 करोड़ है, फिर भी 2 करोड़ की आबादी पर सिर्फ 163 एंबुलेंस क्यों है. सरकारी श्वेत पत्र जारी करके बताए कि पैसे कहां गए और नए बेड-अस्पताल कहां हैं?

गौरतलब है कि दिल्ली में मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 3947 नए कोरोना केस मिले हैं. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमितों की एक दिन में सामने आने वाली अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. इसके साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,602 हो चुकी है.

वहीं, 24 घंटे में कोरोना से 68 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना से अब तक कुल 2301 लोगों की मौत हो चुकी है. एक अच्छी बात यह है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2711 लोग ठीक या डिस्चार्ज हुए हैं. दिल्ली में अब तक 39,313 लोग ठीक हो चुके हैं.

कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, दिल्ली सरकार का दावा है कि सरकारी अस्पतालों में बेड खाली हैं और नॉन-कोविड मरीजों का भी इलाज किया जा रहा है.

Post navigation

Previous: तारनहार बनेगी योगी सरकार 26 जून को 1 करोड़ लोगों को रोजगार देगी: यूपी
Next: योगी सरकार ने मृतक आश्रित भर्ती नियमावली में बड़ा बदलाव किया: यूपी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.