Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुकेश अंबानी की तर्ज पर अब अनिल अंबानी अपनी कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को कर्जमुक्त करने की तैयारी में
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मुकेश अंबानी की तर्ज पर अब अनिल अंबानी अपनी कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को कर्जमुक्त करने की तैयारी में

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

बीते दिनों रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐलान किया था कि उनकी कंपनी कर्जमुक्त हो गई है. RIL ने ये सफलता डेडलाइन से 9 माह पहले ही हासिल कर ली है. मुकेश अंबानी की तर्ज पर अब अनिल अंबानी भी अपनी कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को कर्जमुक्त करने की तैयारी में हैं.

दरअसल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने कहा कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में पूरी तरह कर्ज मुक्त हो जाएगी. अनिल अंबानी ने एक ऑनलाइन मंच के जरिए कंपनी के शेयरधारकों की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए ये बात कही.

आपको बता दें कि रिलायंस इंफ्रा पर इस समय 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है और कंपनी इसे कम करने के लिए अपनी परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण की दिशा में काम कर रही है.

रिलायंस इंफ्रा ने 2018 में अपना मुंबई स्थित ऊर्जा कारोबार अडाणी ट्रांसमिशन को लगभग 18,800 करोड़ रुपये में बेच दिया था, जिससे उसके कर्ज में लगभग 7,500 करोड़ रुपये की कमी हुई.

कंपनी दिल्ली-आगरा टोल रोड को सिंगापुर स्थित क्यूब हाईवे एंड इंफ्रा को 3,600 करोड़ रुपये में बेचने की प्रक्रिया में है. अनिल अंबानी के मुताबिक आरइंफ्रा को लगभग 60,000 करोड़ पाने हैं, जो विनियामक और मध्यस्थता मामलों में 5-10 साल से अटके हुए हैं.

लंबे समय से कर्ज से जूझ रहे रिलायंस ग्रुप के मुखिया अनिल अंबानी कई तरह की मुश्किल में हैं. बीते दिनों ब्रिटेन की अदालत ने अनिल अंबानी को चीन के बैंकों को करीब 5500 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया था.

वहीं, हाल ही में भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में आवेदन किया है.

Post navigation

Previous: भोलेनाथ के प्रिय श्रावण मास को वर्ष का सबसे पवित्र महीना माना जाता: धर्म
Next: सुशांत जैसा ब्रिलियंट और कमाल का इंसान आत्महत्या नहीं कर सकता: अभिनेत्री रूपा गांगुली

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.