Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुशांत जैसा ब्रिलियंट और कमाल का इंसान आत्महत्या नहीं कर सकता: अभिनेत्री रूपा गांगुली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सुशांत जैसा ब्रिलियंट और कमाल का इंसान आत्महत्या नहीं कर सकता: अभिनेत्री रूपा गांगुली

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

सुशांत सिंह रापजूत आत्महत्या मामले के बाद से एक तरफ जहां बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस काफी तेज हो गई है वहीं दूसरी तरफ उन लोगों की तादात भी कम नहीं है जो सुशांत को न्याय दिलाने के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं. बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली ने सुशांत सुसाइड मामले में सीबीआई जांच की मांग की है.

रूपा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक तमाम ट्वीट किए हैं जिनमें उन्होंने हैश टैग #CBIFORSUSHANT लिखा है. इन ट्वीट्स में रूपा ने तमाम सवाल उठाए हैं.

एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, “क्या जांच बहुत जल्दबाजी में हुई है. और फॉरेंसिक टीम 15 जून को क्यों वहां पहुंची.” दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, “क्या उसके शरीर से किसी तरह के जहर के अवशेष मिले?

रूपा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, “क्या सीसीटीवी फुटेज की जांच करके उन्हें वैरिफाई किया गया कि घर में किसी ने प्रवेश नहीं किया था.” रूपा ने पूछा कि जब कोई सुसाइड नोट मिला ही नहीं था तो फिर पुलिस ने इसे सुसाइड कैसे घोषित कर दिया? रूपा ने लिखा कि डिप्रेशन के पॉइंट की तरफ इशारा करके शायद उस असल बिंदु पर से ध्यान हटाया जा रहा है जिसके चलते सुशांत मौत हुई.

रूपा ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं ये नहीं समझ पा रही हूं कि इतना ब्रिलियंट और कमाल का इंसान इस तरह का रास्ता क्यों चुनेगा बिना किसी उकसावे के. कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें या तो नहीं जोड़ा गया है या जिनकी सफाई नहीं दी गई है.”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुकेश अंबानी की तर्ज पर अब अनिल अंबानी अपनी कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को कर्जमुक्त करने की तैयारी में
Next: RBI की शक्तियां अब सहकारी बैंकों पर भी लागू होंगी: प्रकाश जावड़ेकर

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.