Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन अपने विरोधी देश पर हमेशा मनोवैज्ञानिक जीत हासिल करने की कोशिश करता है: राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

चीन अपने विरोधी देश पर हमेशा मनोवैज्ञानिक जीत हासिल करने की कोशिश करता है: राज्यवर्धन सिंह राठौड़

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rajyavardhan-singh-rathore-hafiz-saeed-dawood-ibrahim-govt-of-india

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद कर्नल (रि) राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि चीन अपने विरोधी देश पर विभिन्न तरीकों से दबाव बनाकर मनोवैज्ञानिक जीत हासिल करने की कोशिश करता है।

चीन के साथ जारी सीमा विवाद पर राठौर ने कहा, अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए वह दुश्मन देश के मीडिया संस्थानों, राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संगठनों, बड़ी कंपनियों में निवेश या अन्य माध्यमों से घुसपैठ कर अपने ही देश की सरकार के खिलाफ आवाज उठवाता है। ताकी, वैश्विक मंच पर वह अपने आप को कानूनी तौर पर आपात स्थिति में कटघरे में खड़े होने से बचा सके।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, चीन भारत को हर तरफ से घेरने की कोशिश कर रहा है। मनोवैज्ञानिक युद्ध में चीन अपने हिमायती लोगों के जरिये अपना पक्ष इस तरह से रखवाता है कि जनता के बीच इस तरह का संकेत जाता है कि चीन बहुत मजबूत स्थिति में है।

जबकि, उनका अपना देश निबटने में सक्षम नहीं है। भारत के एक राजनीतिक दल के साथ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के 7 अगस्त 2008 में हुए समझौते को इस सोची-समझी चाल की नजर से देखें तो उसकी बदनीयती सामने आ जाती है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में चीनी मोबाइल एप्लिकेशन पर मोदी सरकार स्थिति स्पष्ट करे: शत्रुघ्न सिन्हा
Next: पेट्रोल की कीमतों में 8.64 रुपये का इजाफा,डीजल की कीमतों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड। .

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.