Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पेट्रोल की कीमतों में 8.64 रुपये का इजाफा,डीजल की कीमतों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड। .
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

पेट्रोल की कीमतों में 8.64 रुपये का इजाफा,डीजल की कीमतों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड। .

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (9)

डीजल के दामों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही. आज एक लीटर डीजल की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए. तेल कंपनियों ने ईधन के कीमतों में 19वें दिन लगातार बढ़ोतरी का भी रिकॉर्ड बना दिया है. तेल मार्केटिंग कंपनी (HPCL, BPCL, IOC) ने कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपनियों ने 19वें दिन एक बार फिर पेट्रोल के दामों में 14 पैसे का इजाफा किया है जबकि डीजल के दामों में 16 पैसे की बढ़ोतरी की है.

तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर ये हुआ है कि पहली बार ये पेट्रोल से महंगा हुआ है. भारतीय इतिहास में पहली बार एक लीटर डीजल 80.04 रुपये हुआ है. गुरुवार को हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 80.04 रुपये हो गई है. जबकि पेट्रोल की कीमत 79.92 रुपये प्रति लीटर है. गौरतलब है कि जहां एक तरफ पिछले 15 दिनों से कच्चे तेल की कीमत 35-40 डॉलर प्रति बैरल के बीच है,

वहीं दूसरी तरफ देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली है.जानकारों का कहना है कि तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले 19 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में लगभग 8.64 रुपये का इजाफा किया है. वहीं डीजल पिछले 19 दिनों में 10.41 रुपये महंगा हुआ है

आपको बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल के रेट में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चीन अपने विरोधी देश पर हमेशा मनोवैज्ञानिक जीत हासिल करने की कोशिश करता है: राज्यवर्धन सिंह राठौड़
Next: यूपी में कोरोना मरीजो की संख्या 19,557 पहुची

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.