Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिका जर्मनी में मौजूद सैनिकों को पोलैंड भेजेगा: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

अमेरिका जर्मनी में मौजूद सैनिकों को पोलैंड भेजेगा: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि जर्मनी में मौजूद अमेरिकी सैनिकों में से कुछ को पोलैंड भेजा जाएगा. ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि अमेरिका जर्मनी में मौजूद अपने 52,000 सैनिकों की संख्या घटाकर 25,000 करेगा. बता दें कि पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा इस वक्त अमेरिका के दौरे पर हैं.

पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा के साथ व्हाइट हाउस रोज़ गोर्डन में मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘हम संभवत: जर्मनी से सैनिकों को पोलैंड भेजेंगे.’ बता दें कि ट्रंप ने जर्मनी में अमेरिकी सैनिकों की संख्या घटाने के सवाल पर यह जवाब दिया.

ट्रंप ने कहा, ‘पोलैंड ने हमसे पूछा है कि क्या हम अतिरिक्त सैनिक वहां भेज सकते हैं. वे इसके लिए हमें भुगतान करेंगे. वे अतिरिक्त सैनिक भेजने के लिए भी भुगतान करेंगे. हम संभवत: जर्मनी से सैनिकों को पोलैंड भेजेंगे.’

उन्होंने आगे कहा कि हम जर्मनी में अपने सैनिकों की संख्या घटाकर 25,000 करने वाले हैं. अभी हमारे वहां 52,000 सैनिक हैं, जिन्हें घटाकर हम 25,000 करेंगे. उनमें से कुछ सैनिक वापस देश लौटेंगे और कुछ अन्य स्थानों पर जाएंगे. उन अन्य स्थानों में से एक पोलैंड है.  बाकी स्थान यूरोप में हैं.

ट्रंप ने कहा कि जर्मनी पाइपलाइन से रूस से ऊर्जा खरीदने के लिए अरबों डॉलर का भुगतान कर रहा है. आप रूस को अरबों डॉलर दे रहे हैं और फिर हमसे रूस से अपनी रक्षा करने की उम्मीद करते हैं? इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत बुरा है. मुझे लगता है कि जर्मनी के लोग भी इससे काफी नाखुश हैं.

Post navigation

Previous: बाबर आज़म तीनों प्रारूपों में हमारे भविष्य के कप्तान हैं: पीसीबी सीईओ वसीम खान
Next: कोरोना महामारी कई देश अब ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी से जूझ रहे: WHO

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.