Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना महामारी कई देश अब ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी से जूझ रहे: WHO
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
  • विदेश

कोरोना महामारी कई देश अब ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी से जूझ रहे: WHO

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी देते हुए कहा कि संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते दुनिया के ज्यादातर देशों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी होने की आशंका बनी हुई है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस ऐडहनॉम गब्रीयसोस ने एक प्रेस वार्ता में कहा, ” ज्यादा मामलों की वजह से कई देश अब ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी से जूझ रहे हैं.

इस समय मशीन की मांग अब आपूर्ति से ज़्यादा हो गई है.’ उन्होंने कहा, ‘अब तक दुनिया में करीब 94 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 4.80 लाख लोग जान गंवा चुके हैं.”

गब्रीयसोस ने कहा कि हर हफ़्ते दस लाख नए लोगों के संक्रमित हो रहे हैं. इसकी वजह से प्रतिदिन 88 हज़ार बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर और 6.20 लाख क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन की ज़रूरत पड़ रही है. जल्द ही ये आंकड़ा इस करोड़ से भी ज्यादा हो जाएगा.

ट्रेडोस ने कहा, ”हमने अब तक 14 हज़ार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ख़रीद लिए हैं और उन्हें कुछ ही हफ्तों में 120 देशों में भेजने की योजना है. इसके साथ ही अगले छह महीनों में 10 करोड़ डॉलर कीमत वाले 1.70 कंस्नट्रेटर मिलने की संभावना है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन की इमरजेंसी टीम के प्रमुख डॉ. माइक रियान ने कहा कि कई लातिन अमरीकी देशों में महामारी अभी भी अपने चरम पर है और यहां मरने वालों की संख्या एक लाख के पार चली गई है.

कई देशों में पिछले हफ़्ते में 25 से 50 फ़ीसदी मामले बढ़ गए हैं. माइक रियान के मुताबिक़, अमेरीका में अब तक कोरोना का पीक नहीं आया है और आने वाले दिनों में भी संक्रमित होने वाले और मरने वालों लोगों की संख्या बढ़ सकती है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका जर्मनी में मौजूद सैनिकों को पोलैंड भेजेगा: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
Next: भारत गर्व से कह सकता है कि कानून-नियमों से परे लोकतंत्र हमारे संस्कार है: PM मोदी

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.