Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मेड इन इंडिया Xiaomi भारतीय स्मार्टफोन कंपनियों से ज्यादा भारतीय है: Xiaomi India हेड मनु कुमार जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मेड इन इंडिया Xiaomi भारतीय स्मार्टफोन कंपनियों से ज्यादा भारतीय है: Xiaomi India हेड मनु कुमार जैन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
maxresdefault-4

एंटी चाइना सेंटिमेंट की वजह से इन दिनों भारत में कई जगह चीनी प्रोडक्ट्स का बायकॉट किया जा रहा है. चूंकि भारत के स्मार्टफोन मार्केट पर चीनी कंपनियों का कब्जा है, इससिए उनपर इसका असर पड़ सकता है.

चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi भारत में नंबर-1 है. अब कंपनी ने ज्यादातर शहरों में डैमेज से बचने के लिए अपने स्टोर्स के आगे मेड इन इंडिया के लोगो लगाने शुरू कर दिए हैं.

अब कंपनी अपने एक्स्क्लूसिव स्टोर्स में मेड इन इंडिया के पोस्टर्स लगा रही है. ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपने शॉप फ्लोर प्रोमोटर्स से शाओमी का यूनिफॉर्म न पहनने को कहा है.

दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, पटना, आगरा और पुणे जैसे शहरों के शाओमी स्टोर्स को मेड इन इंडिया लोगो से कवर कर दिया गया है.

ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने शाओमी, ओपो, वीवो, वन प्लस, रियलमी, लेनेवो-मोटो और हुआवे को लेटर लिखा है. गौरतलब है कि कई जगह चीन के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं और चीनी प्रोडक्ट्स को बायकॉट करने की मांग की जा रही है. इस दौरान कई जगहों पर तोड़ फोड़ और तालाबंदी भी देखने को मिली है.

इस लेटर में रीटेलर्स को एंटी चाइना सेंटिमेंट के दौरान फिजिकल डैमेज से बचाने के लिए कुछ महीने तक के लिए अपने ब्रांड लोगो को कवर करने के लिए कहा गया है.

एक इंटरव्यू में Xiaomi India के हेड मनु कुमार जैन ने कहा है कि बायकॉट चाइना सेंटिमेंट से शाओमी के इंडिया बिजनेस पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा है कि अब भी शाओमी के प्रोडक्ट्स काफी बिक रहे हैं.

मनु जैन ये भी कहते आए हैं कि शाओमी के ज्यादातर स्मार्टफोन्स भारत में ही बनाए जाते हैं. दूसरी कंपनियों के बारे में उनका कहना है कि Xiaomi भारतीय स्मार्टफोन कंपनियों से ज्यादा भारतीय है.

Post navigation

Previous: CBSE की 10वीं और 12वीं की होने वाली परीक्षा कैंसिल होगी: सुप्रीम कोर्ट
Next: कोरोना संकट: इंडियन ऑयल को पिछले चार साल में पहली बार हुआ भारी घाटा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.