Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना महामारी से वैश्विक स्तर पर स्थिति और खराब होने वाली है: WHO
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

कोरोना महामारी से वैश्विक स्तर पर स्थिति और खराब होने वाली है: WHO

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
newslaundry_2020-04_b44ffb4c-a7ca-4d2f-8f08-42330c6a9b48_whocorona

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉ. टेड्रोस एडनम घेब्रेसियस ने आगाह किया है कि भले ही यूरोप में कोरोना वायरस की महामारी का प्रकोप कम हो रहा है, लेकिन वैश्विक स्तर पर इसकी स्थिति और खराब होने वाली है. अगले सप्ताह तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 मिलियन और मरने वालों का आंकड़ा पांच लाख तक पहुंच सकता है.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये यूरोपीय संसद की स्वास्थ्य समिति से बात करते हुए डॉ. टेड्रोस ने कहा कि जेनेवा स्थित डब्ल्यूएचओ को 9.2 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की संख्या के बारे में रिपोर्ट मिली है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार डॉ. टेड्रोस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आगाह किया कि वायरस अभी भी फैल रहा है. यह समय हमें अपने को सुरक्षित बनाने का है. इसमें कमी नहीं होनी चाहिए.

इथियोपिया के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जहां से कोरोना वायरस निकल कर पूरी दुनिया में फैला है वहीं एक साल पहले उसकी वैक्सीन की खोज की जा सकती थी.

इससे जाहिर है कि इथियोपिया के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का इशारा चीन की तरफ था, लेकिन डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने इस मसले पर चीन की आलोचना को खारिज कर दिया.

डॉ. टेड्रोस ने इस आलोचना को खारिज कर दिया कि चीन ने महामारी के बारे में अन्य देशों को समय से आगाह नहीं किया. उन्होंने कहा कि किसी चीज को लेकर रिस्पॉन्स करने की तुलना करना संभव नहीं था.

डॉ. टेड्रोस ने चीन की तारीफ की कि उसने अपने यहां कोरोना पर काबू पाने के लिए अच्छी रणनीति अपनाई. उन्होंने वुहान में सामुदायिक स्तर पर अपनाए गए उपायों और वक्त से वायरस की पहचान किए जाने को लेकर चीनी प्रशासन की तारीफ की, जहां कोरोना के मामले सबसे पहले 2019 के अंतिम महीने में सामने आए थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में प्रवासी मजदूरों को मिलेगी रोजगार की सौगात अब आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा मुकाम
Next: कंगना रनौत ने फिर किया एक बेबाक पोस्ट,साथ में लिखा एक सवाल उठाता हुआ कैप्शन

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.