Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • होटल मालिक के घर से 10 लाख का सोना, डेढ़ लाख की नकदी चोरी, शादी समारोह में गया था परिवार
  • Uncategorized

होटल मालिक के घर से 10 लाख का सोना, डेढ़ लाख की नकदी चोरी, शादी समारोह में गया था परिवार

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
robbers

मंगलवार को जम्मू में चोरों ने दिन दहाड़े छन्नी हिम्मत इलाके में एक होटल मालिक के घर पर सेंध लगा दी।घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली गई है।दिन दहाड़े इस तरह की वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सुबूत जुटाए हैं।पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।दूसरी तरफ रेजीडेंसी रोड से एक बाइक चोरी होने की सूचना है।पीड़ित ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

छन्नी हिम्मत के सेक्टर-1 में होटल मालिक नवीन गुप्ता का घर है।मंगलवार को नवीन परिवार के साथ दिन को ढाई बजे एक शादी समारोह के लिए निकले।शाम को 6 बजे घर पहुंचे और घर का गेट खोल अंदर गए।वह सीधे बेडरूम की तरफ बढ़े तो देखा कि आगे सारा सामान बिखरा पड़ा है।आलमारी से 30 तोला सोना गायब था।1.62 लाख की नकदी और दो चांदी की प्लेट भी गायब थीं।सोने में चार कड़े,6 से 7 रिंग,दो मंगलसूत्र आदि शामिल हैं।

बेडरूम में लगे ऐसी  के साथ वाली खिड़की को काटकर चोर घर के अंदर घुस गया।चोरों को घर के बारे में पूरी जानकारी थी।इसलिए दो से तीन घंटे के भीतर ही वह अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर निकल गए।चोरों को पता था कि घर में कोई नहीं है।क्योंकि घर के बाहर लाक लगा हुआ था।कड़ी सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस पर भी इस वारदात ने सवालिया निशान लगा दिया है।दिन दहाड़े इस तरह से चोर घर में घुस गए और लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में पुलिस को मिले अहम सुराग,लुटेरों के ख़िलाफ़ फैलाया जाल…
Next: मां की गोद में बैठे मासूम को कुत्ते ने नोचा,मची चीख पुकार,चार हजार लोगों को बना सकता है शिकार

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.