Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 25 लाख रुपये जीत घर पहुंचा तो परिवारवालों ने खूब डांटा, इंटरव्यू में बताई ये वजह
  • देश
  • मनोरंजन

25 लाख रुपये जीत घर पहुंचा तो परिवारवालों ने खूब डांटा, इंटरव्यू में बताई ये वजह

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
kbc amitabh bacchan

kbc amitabh bacchan

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 11वां सीजन दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।   ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की लोकप्रियता हर सीजन के बाद बढ़ती ही जा रही है।  अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 11 में एक से बढ़कर एक तेज-तर्रार कंटेस्टेंट देखने को मिले । इस बार कई कंटेस्टेंट 50 लाख के सवाल तक भी पहुंचे । उनमें से एक थे अभिषेक झा । अभिषेक को गुरुवार के एपिसोड में हॉट सीट पर देखा गया था ।

पंजाब के रहने वाले अभिषेक झा ने बेहतरीन तरीके से खेला । उन्होंने शो से 25 लाख रुपये जीते । 50 लाख के सवाल पर अभिषेक ने शो छोड़ दिया था । 50 लाख का सवाल था- विश्व भ्रमण करने वाले पहले सोलर ऊर्जा चालित विमान का नाम क्या है, जिसने 2016 में अपनी उड़ान पूरी की थी? इसका जवाब था- सोलर इंपल्स टू ।

25 लाख जीत चुके अभिषेक झा ने एक इंटरव्यू में बताया कि शो में एक सवाल पर फंसने और लाइफ लाइन होते हुए भी ना लेने के चलते उन्हें घर में डांट पड़ी थी। बता दें कि अभिषेक एक सवाल में फंस गए थे, लेकिन उन्होंने लाइफ लाइन का इस्तेमाल ना करते हुए तुक्का मारा था । इसी के चलते उन्हें डांट पड़ी ।

इस शो में अभिषेक ने अमिताभ से भी एक मजेदार सवाल पूछा था । पहले अभिषेक ने बिग बी से सवाल पूछने की इजाजत ली । इजाजत मिलने के बाद अभिषेक पूछते हैं, ‘भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर एक फिल्म बॉम्बे टॉकीज आई थी। इस फिल्म में आपने(बिग बी) खुद अपना ही किरदार निभाया था। इस दौरान फिल्म में जब एक शख्स टैक्सी से आपके घर जाता है तो उसे 5000 रुपए किराया देना पड़ता है।’

‘मैं आपसे जानना चाहता हूं कि क्या वाकई स्टेशन से आपके घर तक का किराया 5 हजार रुपए है?’ इस सवाल के जवाब में अमिताभ बच्चन कहते हैं बड़े-बड़े शहरों में रास्ते लंबे होते हैं तो कभी-कभी इतना कियारा लग जाता है। अमिताभ बच्चन का जवाब सुनकर अभिषेक संतुष्ट नहीं होते हैं।

वो कहते हैं कि फिल्म में ऑटो ड्राइवर ने तो कहा था कि अगर किसी खान, खन्ना या कपूर के घर जाना होता तो 500 में भी छोड़ देता लेकिन बच्चन साहब के यहां आए हैं इसलिए आपसे 5 हजार रुपए ले रहे हैं। अभिषेक की ये बात सुनकर अमिताभ बच्चन और कौन बनेगा करोड़पति में मौजूद सभी दर्शकों जोर से हंसने लगते हैं।

Post navigation

Previous: मैरीकॉम का धमाल, विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पक्का किया पदक
Next: उत्तराखंड: ज्वेलर्स लूट मामले में पुलिस ने लुटेरों की कुंडली की तैयार,अब गिरफ्तारी की बारी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.