Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विधानसभा का मॉनसून सत्र आयोजित होगा: विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

यूपी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विधानसभा का मॉनसून सत्र आयोजित होगा: विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
12_11_2019-hriday_narayan_dixit_19746485

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अगस्त में आयोजित किया जा सकता है. इस पर विचार किया जा रहा है. हालांकि इसको लेकर आखिरी फैसला प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे.

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने संभावना जाहिर करते हुए कहा कि अगस्त में विधानसभा सत्र आयोजित किया जा सकता है. हमारे पास उपलब्ध एक अन्य विकल्प लोक भवन में सत्र आयोजित करना है. लोकभवन में सभी विधायकों के बैठने की पर्याप्त जगह है.

क्या आगामी सत्र ब्रिटिश संसद द्वारा आयोजित ‘हाइब्रिड सेशन’ की तरह भी हो सकता है तो विधानसभा अध्यक्ष ने इससे इनकार कर दिया और कहा कि ऐसा कोई विचार नहीं है.

बता दें कि कोरोना संकट के कारण ब्रिटिश संसद ने अप्रैल में हाउस ऑफ कॉमंस का हाइब्रिड सत्र आयोजित किया था, जिसमें सदन के अंदर 10 से 12 सदस्य ही उपस्थित होते थे और बाकी सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेते थे. सदन में सदस्यों की उपस्थिति बारी-बारी से आने की प्रणाली पर आधारित थी.

यूपी विधानसभा में 403 सदस्य हैं, जिनके बैठने के लिए सदन के अंदर करीब इतनी ही सीटें उपलब्ध हैं. कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार ने सामाजिक दूरी को अनिवार्य कर दिया है, लिहाजा विधानसभा के अंदर सभी सदस्यों को एक निश्चित दूरी पर बैठाने के लिए जगह नहीं है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में लॉकडाउन खुलते ही कोरोना के मामले बढ़ गए फिर हुई बेड्स की कमी: आप विधायक सौरभ भारद्वाज
Next: दसवीं क्लास की छात्रा अलीशा ने यूपी बोर्ड में 94 फीसदी अंक लाकर लखनऊ में टॉप किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.