Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दसवीं क्लास की छात्रा अलीशा ने यूपी बोर्ड में 94 फीसदी अंक लाकर लखनऊ में टॉप किया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दसवीं क्लास की छात्रा अलीशा ने यूपी बोर्ड में 94 फीसदी अंक लाकर लखनऊ में टॉप किया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
lucknow_topper.jpg_1593273332_650x366

लखनऊ में दसवीं क्लास की छात्रा अलीशा ने यूपी बोर्ड में 94 फीसदी अंक पाकर लखनऊ में टॉप किया है. वहीं पूरे प्रदेश में अलीशा की रैंकिंग 9वीं है.

अलीशा ने इस सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता के कठिन परिश्रम को दिया है. सबसे बड़ी बात है कि अलीशा ने अपनी पढ़ाई के लिए खुद को सोशल मीडिया (फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम) से दूर रखा.

अलीशा, एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती है. उसके पिता प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में टीचर हैं और माता गृहणी. अलीशा का एक छोटा भाई है जो पढ़ाई कर रहा है, जबकि एक बड़ी बहन है जो अलीशा की तरह इंटर में टॉप करना चाहती है.

अलीशा, लखनऊ के बाल निकुंज विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी. प्रिंसिपल के मुताबिक अलीशा शुरुआत से ही परिश्रमी थी और पढ़ाई को लेकर काफी फोकस्ड रहती थी.

उन्होंने बताया कि अलीशा को जब भी पढ़ाई को लेकर डाउट या प्रॉब्लम हुई, उस दौरान स्कूल मैनेजमेंट और टीचरों ने उनकी काफी मदद की.

अलीशा के माता-पिता बेटी की इस उपलब्धि से फूले नहीं समा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का लखनऊ में प्रथम स्थान और प्रदेश में नौवां स्थान लाना, बड़े गर्व की बात है.

उन्होंने कहा, हमने अपने बच्चों को कभी भी पढ़ाई के लिए मना नहीं किया. हालांकि अलीशा शुरुआत से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज रही है.

वह सोशल साइट्स का उपयोग नहीं करती थी. अलीशा की मां ने कहा कि हमने कभी भी लड़के और लड़कियों में कोई फर्क नहीं पाया और उनको अच्छी शिक्षा देने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा, बच्चों की शिक्षा के लिए मैंने अपनी प्राइवेट नौकरी छोड़ दी, जिससे कि घर पर बच्चों के साथ समय बिता सकूं.

अलीशा अपनी उपलब्धि से काफी खुश है. वो कहती है कि आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है और उसी के लिए पूरी तैयारी कर रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विधानसभा का मॉनसून सत्र आयोजित होगा: विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित
Next: विश्वासघात: गलवान नदी के किनारे चीनी कैंप, जेसीबी मशीनें और चीनी सेना की गाड़ियां अभी भी मौजूद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.