Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हल्ला बोल: कांग्रेस पार्टी देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हल्ला बोल: कांग्रेस पार्टी देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
delhi_congress_1527010591_618x347

देश में कोरोना वायरस की मार और ऊपर से लॉकडाउन में ठप हुए कारोबार से आम आदमी परेशान है. इस सबके बीच पिछले करीब तीन हफ्ते से हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है.

अब कांग्रेस पार्टी की ओर से इस मसले पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार सुबह एक कैंपेन की शुरुआत की, जिसमें पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बोलने की अपील की.

राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर लिखा कि आइये #SpeakUpAgainstFuelHike Campaign से जुड़ें. दरअसल, सोमवार को सुबह दस बजे कांग्रेस पार्टी देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रही है.

इसके अलावा कांग्रेस के सभी नेता, मुख्यमंत्री और अन्य पदाधिकारी इस मसले पर अपने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करेंगे. इससे पहले भी जवानों और चीन के मसले पर कांग्रेस पार्टी ने ऐसा किया था.

राहुल गांधी ने सोमवार को जो वीडियो ट्वीट किया है उसमें कहा जा रहा है कि कोरोना संकट और चीन के साथ बिगड़ते हालात के बीच सरकार ने आम आदमी को अपने हालात पर छोड़ दिया है. इसमें कहा गया कि लोगों के पास रोज़गार नहीं है और केंद्र सरकार 21 दिनों से हर रोज दाम बढ़ाए जा रही है.

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी. सोनिया ने अपील की थी कि इस वक्त लोगों के पास रोजगार का संकट है, ऐसे में सरकार को बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लेना चाहिए.

गौरतलब है कि सोमवार को भी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में 5 पैसा पेट्रोल बढ़कर 80.43 रुपये और 13 पैसों की बढ़त के साथ डीज़ल 80.53 रुपये हो गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: विश्वासघात: गलवान नदी के किनारे चीनी कैंप, जेसीबी मशीनें और चीनी सेना की गाड़ियां अभी भी मौजूद
Next: दिल्ली में गर्मी से मिल सकती है राहत अगले पांच दिन दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.