Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में गर्मी से मिल सकती है राहत अगले पांच दिन दिल्ली में हल्की बारिश के आसार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली में गर्मी से मिल सकती है राहत अगले पांच दिन दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
rain.jpeg_1561962006_618x347

दिल्ली एनसीआर मे भले ही पिछले दिनों ही मानसून ने दस्तक दी हो लेकिन लोगों को भीषण गर्मी से अभी भी छुटकारा नहीं मिल सका है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को तापमान 40 डिग्री पार कर गया। हालांकि मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों में हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया दो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। आर्द्रता का स्तर 46 फीसदी से 85 फीसदी के बीच रहा। पालम, नजफगढ़, आयानगर और पूसा स्थित मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया। भारत मौसम विभाग ने 27 जून को सामान्य तिथि से दो दिन पहले गुरुवार को मानसून आने की घोषणा की थी। हालांकि एक निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि दिल्ली में बारिश फिलहाल कम होगी और कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

मानसून आमतौर पर एक जून को केरल पहुंचता है और इसे पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुंचने में 45 दिन का समय लगता है जो कि देश में इसका आखिरी स्थान है। 2013 में मानसून 16 जून को पूरे देश में पहुंच गया था। उसी समय उत्तराखंड में भीषण बाढ़ भी आई थी।

आपको बता दें कि इस साल मानसून तय समय से करीब 12 दिन पहले पूरे देश में पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा कि पूरे देश में अब मानसून सक्रिय हो चुका है। हालांकि, राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों तथा पंजाब के कुछ इलाकों में मानसून के पहुंचने की निर्धारित तिथि 8 जुलाई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हल्ला बोल: कांग्रेस पार्टी देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी
Next: 29 जून शाम 4:30 बजे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स आपके लिए बड़ी खबर लेकर आ रहे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.