Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 29 जून शाम 4:30 बजे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स आपके लिए बड़ी खबर लेकर आ रहे
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

29 जून शाम 4:30 बजे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स आपके लिए बड़ी खबर लेकर आ रहे

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
aayyus.jpg_1593393128_618x347

कोरोना वायरस का प्रकोप जिस तरह से दुनियाभर में देखने को मिल रहा है वो वाकई में चिंता का विषय बनता जा रहा है. भारत में भी बीते एक महीने में कोरोना वायरस के कई सारे नए मामले सामने आए हैं जिसने प्रशासन को सोचने पर विवश कर दिया है.

लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. इसके बावजूद कोरोना वायरस के प्रति सावधानी बरतते हुए सिनेमा हॉल्स और मॉल्स को बंद रखा गया है.

ऐसे में कई सारी फिल्में रिलीज को तैयार हैं मगर सिनेमा हॉल बंद होने की वजह से रिलीज नहीं हो पा रही हैं. इसके मद्देनजर बॉलीवुड के बड़े सेलिब्रिटीज एक बड़ी घोषणा करने की तैयारी में हैं.

डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार अपनी फिल्मों को रिलीज करने के संदर्भ में एक बड़ी अनाउंसमेंट करने जा रहे हैं.

इन सितारों में अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट और वरुण धवन शामिल हैं. ट्वीट में इन स्टार्स की फोटो के साथ लिखा है- ” बॉलीवुड की होम डिलीवरी”. ये लाइन अपने आप में हिंट है कि ये घोषणा अपकमिंग फिल्मों की रिलीज को लेकर की जा सकती है. ये सितारे सोमवार के दिन यानी 29 जून को एक साथ लाइव आएंगे और प्रशंसकों से मुखातिब होंगे.

ट्वीट के साथ कैप्शन में लिखा है- सोमवार शाम की चाय स्टार्स के साथ. बॉलीवुड के बड़े स्टार्स आपके लिए बड़ी खबर लेकर आ रहे हैं. 29 जून को शाम 4:30 बजे.

बता दें कि इस ट्वीट के बाद से प्रशंसकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है. अधिकतर फैन्स अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्मों के बारे में जानना चाह रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड का आक्रोश भी लोगों में देखने को मिल रहा है. अधिकतर लोग आलिया और वरुण धवन को बायकॉट करते नजर आ रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में गर्मी से मिल सकती है राहत अगले पांच दिन दिल्ली में हल्की बारिश के आसार
Next: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में टिड्डियों के हमले से प्रशासन के भी हाथ-पांव फूले लखनऊ में अलर्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 41 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 49 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.